फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   anajan kumar death villager protest in hospital

अंजन कुमार की मौत पर बवाल, ग्रामीणों ने किया हंगामा

Thu, 19 May 2016 11:33 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंगर सैक्टर(बिलासपुर)।
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंगर सैक्टर(बिलासपुर)। Updated Thu, 19 May 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
anajan kumar death villager protest in hospital
युवक का शव मिलने के बाद जिला अस्पताल परिसर में गुस्साई महिलाएं नारेबाजी करके रोष जताती हुई। - फोटो : अमर उजाला

विकास खंड स्वारघाट से चार मई को लापता युवक का गोबिंद सागर झील में शव मिलने के बाद क्षेत्र की आठ पंचायतों के लोगों ने वीरवार को जिला अस्पताल के बाहर खूब हंगामा किया। परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि युवक अंजन कुमार की हत्या की गई है।

विज्ञापन


गुस्साए लोगों ने सदर के विधायक, उपायुक्त और थाना प्रभारी सदर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। परिजन और ग्रामीण सुबह से लेकर देर शाम तक अस्पताल के बाहर डटे। इसके बाद उनकी मांग पर दूसरी बार पोस्टमार्टम के लिए शव को आईजीएमसी भेजने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन


लोगों का आरोप है कि पुलिस आरोपी को बचाने में की कोशिश कर रही है। वहीं सदर के विधायक पर भी लोगों ने गंभीर आरोप लगाए। मृतक अंजन कुमार की बहन ने आरोप लगाया है कि उसके भाई को मरवाने में एक लड़की का हाथ है। इसका पिता उपायुक्त के यहां कुक का काम करता है। इस कारण सब लोग उसे बचाने में लगे है। आरोपी को कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर क्षेत्र की आठ पंचायतों के सैकड़ों लोगों ने जिला अस्पताल परिसर में विधायक, प्रशासन और उपायुक्त के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


टाली पंचायत प्रधान रूप लाल ने कहा कि अंजन कुमार की हत्या हुई है। इस बात से प्रशासन भलीभांति अवगत है। लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों के कुछ चहेते लोग हत्या के दायरे में है। इस कारण मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। बिलासपुर पुलिस प्रशासन इस हत्या के मामले को आत्महत्या का रूप देने में लगा है। जबकि मृतक के सिर पर लगी गहरी चोट से साफ है उसकी हत्या हुई है।

दूसरी तरफ प्रधान ने जिला अस्पताल प्रशासन के मुख्य चिकित्सक पर आरोप लगाया कि जब अंजन का शव जिला अस्पताल में पहुंचाया गया तो ग्रामीणों और पंचायत के प्रतिनिधियों के अनुग्रह के उपरांत भी शव को बिना बर्फ के 10 घंटे तक अस्पताल के मुर्दा घर में रखा गया।

पुलिस कार्रवाई करे, नहीं तो हम खुद सजा देंगे
आठ पंचायतों के ग्रामीणों और पांच पंचायत प्रतिनिधियों ने अस्पताल का घेराव कर जमकर मुर्दाबाद के नारे लगाए। मृतक के परिजनों और पंचायत सदस्यों की मांग है कि हत्या के आरोपी को जल्द हिरासत में लिया जाए।

अगर प्रशासन और नेताओं ने उसके बचाव में कार्य किया तो ग्रामीण खुद उसे सजा देंगे। अस्पताल के घेराव के दौरान अंजन कुमार के परिवार के सदस्य, रीना देवी, कमला देवी, सुरेंद्र ठाकुर, अमित ठाकुर, मोना देवी, संदीप ठाकुर, सत्या देवी, ऋषि कांत, रीना देवी, रुमीला देवी, अवधेश कुमार, शिल्पा परमार और इलाके से रीमा देवी, सत्या देवी, सुनीता देवी, प्रमीला देवी, मीना देवी, नीलम, सोनिया देवी, कलावती, सोनिया देवी, सरस्वती, कमला देवी, मोना देवी, प्रधान रूप लाल, समाजसेवी भूपेंद्र सिंह ठाकुर, बडोढ़ पंचायत प्रधान देवी सिंह, बीडीसी इंद्रा देवी, मंगल सिंह कश्यप, निक्का राम, सतपाल, पंकज, संदीप कुमार, रूप सिंह, नरेेंद्र परमार, गोरखू राम, महेंद्र सिंह, कुलदीप सिंह, उप प्रधान टाली, पंचायत, मनीष कुमार, ज्ञान चंद, नितिन गर्ग, सुरेश कुमार, बृज लाल, पुनीत परमार, नरेंद्र परमार, ग्राम पंचायत प्रधान तनबौल, ग्राम पंचायत प्रधान कुटैहला, ग्राम पंचायत प्रधान  मरोतन सहित सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे।

ये था मामला
दो मई को अंजन अपने घर टाली से ट्रक लेकर बरमाणा के लिए निकला। तीन मई को दोपहर तक उसे बरमाणा में देखा गया। लेकिन चार मई को परिजनों का फोन आया कि अंजन का ट्रक कंदरौर के पास खड़ा। इसके बाद परिजनों ने अंजन को सभी जगह तलाश किया। लेकिन उसका कोई पता नहीं लगा। इसके बाद बुधवार को अंजन का शव गोबिंद सागर झील में बरामद किया गया।  

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। इसके साथ ही दूसरे ओपिनियन के लिए शव को आईजीएमसी शिमला भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

राहुल नाथ, एसपी बिलासपुर

सदर के विधायक बंबर ठाकुर का कहना है कि कुछ लोगों ने उन्हें बदनाम करने के लिए लोगों को गुमराह कर रहे हैं। लेकिन उन्होंने लोगों से मिलकर बात की है। वहीं इस बारे में एसपी बिलासपुर को जांच के कड़े निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed