फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   acussed arrested from hariyana in fraud case.

एफडी के नाम पर लाखों ऐंठने वाली कंपनी एमडी गिरफ्तार

Tue, 23 May 2017 10:46 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, घुमारवीं (बिलासपुर)।
ब्यूरो/ अमर उजाला, घुमारवीं (बिलासपुर)। Updated Tue, 23 May 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
acussed arrested from hariyana in fraud case.
arrested - फोटो : demo pic

आरडी और एफडी के नाम से लोगों से ठगी करने वाली आरडीपीएल और उम्मीद को-ऑपरेशन लिमिटेड कंपनी के मुख्य प्रबंध निदेशक प्रवीण रोहिल्ला को घुमारवीं पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कंपनी पिछले लंबे समय से घुमारवीं में लोगों को एफडी और आरडी करवाने के नाम पर चूना लगा रही थी। पुलिस ने आरोपी को अदालत के समक्ष पेश किया जहां से उसे 29 मई तक पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश जारी किए गए हैं।

विज्ञापन


पुलिस आरोपी से पूछताछ के आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाएगी। जानकारी के अनुसार दिसंबर 2015 में राजेंद्र, प्रकाश और अश्विनी ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उन्होंने कंपनी में पैसे जमा करवाएं हैं और पैसों की मैच्योरिटी को 10 से 11 महीने बीत चुके हैं। मगर कंपनी की ओर से पैसे की अदायगी नहीं की जा रही है। इन लोगों ने शक जाहिर किया कि यह कंपनी अपने ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी कर रही है।
विज्ञापन


लोगों ने आरोप लगाया था की कंपनी ग्राहकों के लाखों रुपये मैच्योरिटी की अवधि बीतने के अरसा बाद भी अदा नहीं कर रही है। पुलिस ने लोगों की शिकायत पर कंपनी के अधिकारियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420ए, 468 व 409 के तहत आपराधिक मामला दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि कंपनी के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज होने के उपरांत ये लोग अपने ग्राहकों को आश्वासन देते रहे कि कंपनी का कारोबार हिमाचल के अन्य क्षेत्रों में सुचारु रूप से चल रहा है। पैसे मांगने पर उन्हें सिर्फ यही आश्वासन मिलता था कि वे लोगों के पैसे लौटा देंगे। मगर कंपनी की तरफ से ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। मामले के आरोपी प्रवीण कुमार रोहिल्ला को हरियाणा पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।

घुमारवीं पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट के माध्यम से आरोपी प्रवीण कुमार रोहिल्ला पुत्र हवा सिंह रोहिल्ला (40) गांव भटगांव सोनीपत हरियाणा को हिरासत में ले लिया। उसे दोपहर बाद मंगलवार अतिरिक्त न्यायिक दंडाधिकारी अनिल शर्मा की अदालत में पेश किया गया।


अदालत ने मामले के आरोपी प्रवीण कुमार रोहिल्ला को 29 मई तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया। एसपी बिलासपुर राहुल नाथ ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले एक को पकड़ा है। कोर्ट से उसे 29 मई तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed