फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   acdcident news.

दुर्घटना में घायल बुजुर्ग की पीजीआई में मौत

Sun, 06 Dec 2015 07:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर Updated Sun, 06 Dec 2015 07:47 PM IST
विज्ञापन
acdcident news.
शहर के बस स्टैंड के समीप शनिवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से घायल हुए बुजुर्ग की मौत हो गई है। लगभग 24 घंटे वह जिंदगी और मौत से जूझते रहे। लेकिन, रविवार को उन्होंने पीजीआई चंडीगढ़ में दम तोड़ दिया है। इससे परिवार में मातम छा गया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शनिवार सुबह लगभग 11 बजे कृष्ण पुत्र पोलो राम निवासी रोहिण अपने एक अन्य बुजुर्ग साथी के साथ एनएच 205 को पार कर रहे थे। अचानक नौणी की तरफ से तेज रफ्तार से ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह उछल कर दूसरी तरफ गिर गए। हादसे को तुरंत बाद वहां लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों की सहायता से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन, चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए आईजीएमसी के लिए रेफर कर दिया। मगर परिजन उसे पीजीआई चंडीगढ़ लेकर गए थे। जहां उनकी मौत हो गई। उधर, इस संदर्भ में पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है। ट्रक चालक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

कोट
एएसपी मनमोहन सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। दुर्घटना में घायल व्यक्ति की पीजीआई में मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed