{"_id":"e276ff4626df0e8c52e4b05cb37bc4f6","slug":"accident-hindi-news-417","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सड़क हादसों में एक की मौत, चार घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो सड़क हादसों में एक की मौत, चार घायल
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
Updated Thu, 17 Dec 2015 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर जिला में बुधवार रात और वीरवार को हुए सड़क हादसें में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए। दो अलग-अलग स्थानों पर यह हादसे हुए।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार पहला हादसा रोहिण गांव के समीप बुधवार रात को हुआ। यहां एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। कार में सुनील दत्त निवासी रोहिण और नवजीत सिंह सवार थे।
विज्ञापन
लगभग सौ फुट नीचे गिरने के कारण कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में सुनील कुमार की मौत हो गई जबकि नवजीत घायल हो गया।
नवजीत की नाजुक हालत को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया है। हादसा उस समय पेश आया जब दोनों कार में सवार होकर घर की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन
हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस ने इस संदर्भ में मुकद्दमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं दूसरे मामले में चंडीढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर में जामली के समीप वीरवार सुबह एक कार खाई में गिर गई। इसमें तीन सवार घायल हो गए।
घायलों में कुलविंद्र, वीरेंद्र और सुखबीर को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पुलिस के अनुसार हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। इस संदर्भ में मामला दर्ज कर लिया गया है।