{"_id":"5831de454f1c1bb204b39a07","slug":"absconded-acused-arrested-in-barmanaby-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने माकड़ी मार्कंडेय में दबोचा भगौड़ा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने माकड़ी मार्कंडेय में दबोचा भगौड़ा
ब्यूरो/ अमर उजाला, बरमाणा(बिलासपुर)।
Updated Mon, 21 Nov 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
बरमाणा पुलिस द्वारा पकड़ा गया भगौड़ा।
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस थाना बरमाणा ने न्यायालय सेे घोषित भगौड़े को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने गुप्त सचना के आधार पर उस समय भगौड़े को पकड़ा जब वह माकड़ी-मार्कंडेय के पास था। उसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक बरमाणा थाना के एसआई केशर सिंह को गुप्त सूचना मिली कि कोर्ट द्वारा घोषित भगौड़ा ज्ञान चंद निवासी संधोली अपने घर में आया है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए टीम के साथ माकड़ी- मार्कंडेय में नाका लगाया। जैसे ही पुलिस को ज्ञान चंद के वहां आने का पता चला, तो पुलिस ने उसे पकड़ने में सफलता हासिल की।
विज्ञापन
उसे हिरासत में लेकर पुलिस बरमाणा थाना लेकर गई है। बताते चलें कि ज्ञान चंद अपराधिक मामले में कोर्ट द्वारा बार-बार समन देने पर भी पेशी पर नहीं आ रहा था। इसके चलते कोर्ट ने उसे भगौड़ा घोषित कर दिया था।
विज्ञापन
इस बारे में पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक बिलासपुर राहुल नाथ ने बताया कि बरमाणा पुलिस ने न्यायलय द्वारा घोषित भगौड़े को पकड़ लिया है। उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।