फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   absconded accused women arrested from una by po cell

ससुर को कमरे में बंद करने वाली महिला गिरफ्तार

Mon, 21 Nov 2016 09:37 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बरमाणा(बिलासपुर)।
ब्यूरो/ अमर उजाला, बरमाणा(बिलासपुर)। Updated Mon, 21 Nov 2016 09:37 PM IST
विज्ञापन
absconded accused women arrested from una by po cell
arrested - फोटो : arrested

अपने ससुर को बिना किसी कारण कमरे में बंद कर कब्जे में रखने के मामले में कोर्ट से भगौड़ा घोषित की गई महिला को पुलिस ने ऊना से गिरफ्तार कर लिया हैं। पीओ सैल की टीम ने आरोपी महिला को बरमाणा पुलिस के हवाले कर दिया है। अब महिला को कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया जारी है।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि संतोष कुमारी के खिलाफ उसके ससुराल वालों ने 2006 में केस दर्ज करवाया था। इसमें आरोप लगाया गया था कि उक्त महिला ने अपने ससुर को बिना किसी कारण के कमरे में बंद कर रखा था।
विज्ञापन


कमरे में बंद ससुर को उसके बेटों ने महिला के कब्जे से छुड़ाया। इसके बाद बरमाणा पुलिस में केस दर्ज किया गया था। पुलिस की कार्रवाई के बाद मामला कोर्ट में चला। कोर्ट से बार-बार समन भेजने के बाद भी महिला कोर्ट में पेश नहीं हो पाई। कोर्ट ने महिला को 20 अगस्त 2016 को भगौड़ा घोषित कर दिया। इसके बाद मामला पीओ सैल को दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीओ सैल के प्रभारी एचसी दौलत राम, महेंद्र कपिल, रवि गौतम और महिला आरक्षी शबाना ने गुप्त सूचना के आधार पर संतोष कुमारी को सोमवार को ऊना जिला के गांव बौल से हिरासत में लिया। बताया जा रहा है कि उक्त महिला ने वहां शादी कर ली है। आरोपी के खिलाफ भादंसं की 342 के तहत मामला दर्ज किया गया था।


एसपी बिलासपुर राहुल नाथ ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी महिला कोर्ट के बार-बार समन देने के बाद भी कोर्ट में पेश नहीं हो रही थी। इसके बाद कोर्ट ने महिला को भगौड़ा घोषित किया था। पीओ सैल की टीम ने महिला को ऊना से गिरफ्तार किया है। इसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed