{"_id":"5c703520bdec224a620feff9","slug":"91550857504-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो युवक 7.64 ग्राम चिट्टा समेत गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो युवक 7.64 ग्राम चिट्टा समेत गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बरमाणा(बिलासपुर)। बरमाणा थाना के तहत आने वाले दगसेच गांव के पास पुलिस ने दो युवकों से 7.64 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। जबकि पकड़े गए युवकों की कार भी पुलिस ने कब्जे में ले ली है। खबर की पुष्टि एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने करते हुए बताया कि पुलिस पकड़े गए आरोपियों से कड़ी पूछताछ कर रही है। उन्होंने कहा कि नशे का कारोबार करने वालों पर पुलिस लगातार शिकंजा कसे हुए है। पकड़े गए युवक मंडी और सोलन जिला से संबंध रखते हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बरमाणा पुलिस दगसेच गांव के पास गश्त पर थी। गश्त के दौरान पुलिस ने कार नंबर एचपी 65-टी-1218 को रोका। कार रोके जाने पर कार में सवार पुलिस को देख कर घबरा गए। इसी दौरान आरोपियों ने मौके पर से कार को भगाने का भी प्रयास किया। जिस पर पुलिस ने कार की तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस को कार में से चिट्टा बरामद हुआ। पकड़े गए युवकों की पहचान राहुल पुत्र संजीव कुमार निवासी सदोत तहसील सरकाघाट व नीरज पुत्र वीरेंद्र निवासी निहारी तहसील कसौली जिला सोलन के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि उनकी कार को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।
उधर, बिलासपुर एसपी अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस ने युवकों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है, छानबीन जारी है। उन्होंने कहा कि नशे का कारोबार करने वालों पर पुलिस का शिकंजा आगे भी रहेगा। उन्होंने साफ किया कि नशे के कारोबारियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।