फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   सड़क किनारे गाड़ी खड़ी की तो कटेगा चालान

सड़क किनारे गाड़ी खड़ी की तो कटेगा चालान

Mon, 21 Jan 2019 10:54 PM IST
Devender Devender Kumar Kumar
Updated Mon, 21 Jan 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
सड़क किनारे गाड़ी खड़ी की तो कटेगा चालान
traffic - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

घुमारवीं (बिलासपुर)। शिमला-धर्मशाला राष्ट्रीय उच्च मार्ग घुमारवीं रोड पर अगर कोई भी वाहन सड़क किनारे आड़े तिरछा खड़ा करता है तो पुलिस उस गाड़ी का चालान काटेगी। इसी कड़ी में पुलिस ने सोमवार को सड़क किनारे खड़े उन वाहनों के धड़ाधड़ चालान काटे जो सड़क विस्तारीकरण में बाधा बने हुए हैं।
हालांकि पुलिस कर्मचारियों की ओर से उन वाहन चालकों को फोन द्वारा सूचित भी किया जा रहा था जिन वाहनों पर मोबाइल नंबर अंकित थे। जिन्होंने अति शीघ्र अपने वाहन सड़क किनारे से हटा लिए उनके प्रति तो पुलिस ने अपना रवैया नरम रखा लेकिन जिन वाहन चालकों ने अपने वाहन पर मोबाइल नंबर अंकित नहीं किए थे तथा काफी देर से सड़क किनारे उक्त वाहन खड़े थे उनके पुलिस ने चालान काटने का अभियान शुरू कर दिया। इसे देख कर वाहन चालकों में हड़कंप मच गया तथा तत्काल अपने वाहनों को वहां से हटाने में ही अपनी समझदारी दिखाई।
विज्ञापन

गौर हो कि आजकल शहर में सड़क पर सफेद व पीली लाइन लगाने का काम जोरों से शुरू है ताकि यातायात नियंत्रण में रहे तथा किसी हादसे व दुर्घटना का अंदेशा भी कम रहे। ऐसे में सड़क पर काम कर रहे कर्मचारियों को उन वाहनों के कारण खासी परेशानी का सामना करना पड़ा जो उनके कार्य में बाधा डाल रहे थे। ऐसे में पुलिस कर्मचारी भी अस्पताल के नजदीक पहुंच गए तथा उन्होंने उन वाहन चालकों को फोन द्वारा सूचित कर दिया तथा वाहन हटाने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पुलिस थाना घुमारवीं प्रभारी शेर सिंह ने कहा कि बेतरतीब वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ पुलिस ने यह प्रक्रिया आरंभ की है। नियमों की उल्लंघना करने वालों को बिल्कुल भी बख्शा नहीं जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed