{"_id":"5ba8faad867a557ea82f5fdc","slug":"91537800877-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला प्रशासन की लापरवाही से स्कूल पहुंचे बच्चे हुए गायब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिला प्रशासन की लापरवाही से स्कूल पहुंचे बच्चे हुए गायब
Updated Mon, 24 Sep 2018 08:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। प्रशासन की लापरवाही के चलते सोमवार को दो स्कूली बच्चे जुखाला में गायब हो गए लेकिन बाद में घरवालों ने कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें एक शेड् से ढूंढ निकाला लेकिन इसमें जिला प्रशासन की लापरवाही भी सामने आई है क्योंकि देर शाम उपायुक्त बिलासपुर ने फेसबुक पेज पर सोमवार को अवकाश घोषित होने की जानकारी साझा की थी।
जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को अवकाश का पता नहीं था। इसी के चलते जुखाला स्कूल में पढ़ने वाले दो छात्र भी सोमवार सुबह घर से स्कूल के लिए आ गए थे लेकिन जब वह स्कूल पहुंचे तो उन्हें पता चला कि स्कूल बंद है। इसके बाद वह घर जाने के लिए निकले लेकिन तेज बारिश होने के चलते वह रास्ते में कहीं रुक गए। जब अभिभावकों को पता चला कि सोमवार को छुट्टी है तो उन्होंने काफी समय से घर नहीं लौटे बच्चों की तलाश शुरू कर दी। इस संदर्भ में पुलिस को भी सूचना दे दी गई थी। इसके बाद अभिभावकों ने पुलिस के सहयोग से दोनों बच्चों को एक वर्षाशालिका से ढूंढ निकाला।
बच्चों ने बताया कि वह यहां पर बारिश के बचने के लिए रुक गए थे। अभिभावकों का कहना है कि अगर समय रहते प्रशासन की ओर से छुट्टी की बात की गई होती तो उन्हें इतना परेशान नहीं होना पड़ता। एएसपी भागमल ठाकुर का कहना है कि बच्चों के गायब होने की जानकारी पुलिस को मिली थी, लेकिन बाद वह मिल गए थे।