फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   बिलासपुर में 600 हेक्टेयर वन संपदा जलकर राख

बिलासपुर में 600 हेक्टेयर वन संपदा जलकर राख

Sun, 27 May 2018 11:09 PM IST
Updated Sun, 27 May 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
बिलासपुर में 600 हेक्टेयर वन संपदा जलकर राख
झंडूता (बिलासपुर)। भीषण गर्मी के प्रकोप से जहां लोग पीने के पानी के लिए दर-दर भटक रहे हैं, वहीं दिन-प्रतिदिन आग की घटनाओं में वृद्धि होती जा रही है। करोड़ों की वन संपदा और जंगली जानवर आग की भेंट चढ़ गए हैं। करीब 600 हेक्टेयर वन संपदा जलकर राख हो चुकी है।
विज्ञापन

अभी तक जिले में करीब तीन दर्जन जंगलों में आग लग चुकी है। वन विभाग के कर्मचारियों और स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया है। घुमारवीं और झंडूता वन परिक्षेत्र के तहत बीते तीन दिन में करीब 10 हेक्टेयर जंगल आग की लपटों में घिर गए हैं। घुमारवीं वन परिक्षेत्र के तहत संडियार जंगल में बीते तीन दिन में करीब पांच हेक्टेयर जंगल आग की भेंट चढ़ चुका है। हालांकि वन विभाग के कर्मचारी भी तीन दिन तक आग बुझाने में लगे रहे। वन परिक्षेत्र अधिकारी घुमारवीं सुरेंद्र वीर सिंह ने बताया कि आग बुझाने में वन खंड अधिकारी देशराज, वन रक्षक नीलम, शेर सिंह, वीरेंद्र, दीनानाथ, ओम प्रकाश, प्रदीप और भंडारी राम सहित अन्य रविवार सुबह तक आग बुझाने में कामयाब रहे।
विज्ञापन

वहीं, झंडूता वन परिक्षेत्र के तहत बागड़ा में करीब पांच हेक्टेयर जंगल आग की भेंट चढ़ गया। वन परिक्षेत्र अधिकारी ब्रह्मानंद शर्मा के अनुसार वन खंड अधिकारी सुशील शर्मा, वन रक्षक समीर मोहम्मद, संजीव कुमार, मनजीत सिंह, जगतपाल, रामलाल, श्याम लाल, आशा राम, राकेश कुमार, श्रीराम, पवन सीमा, राज कुमार, शशि ने आग बुझाने में सहयोग किया। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति जंगल के साथ लगती जमीन से घास और झाड़ियों को आग लगाने का प्रयास न करें। अगर कोई व्यक्ति आग लगाते पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed