फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   घुमारवीं में नाबालिग छात्रा का अपहरण, एक आरोपी दबोचा

घुमारवीं में नाबालिग छात्रा का अपहरण, एक आरोपी दबोचा

Tue, 24 Apr 2018 12:09 AM IST
Updated Tue, 24 Apr 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
घुमारवीं में नाबालिग छात्रा का अपहरण, एक आरोपी दबोचा
घुमारवीं (बिलासपुर)। पुलिस थाना घुमारवीं में एक नाबालिग छात्रा के अपहरण का मामला दर्ज हुआ है। आरोपी नाबालिग छात्रा को बाइक पर उठाकर कोठीपुरा की ओर ले गए। लड़की के शोर मचाने पर आरोपी उसे उसके घर के पास छोड़ गए।
विज्ञापन

मिली जानकारी अनुसार दस जमा दो की 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा ने पुलिस थाना घुमारवीं में मामला दर्ज करवाया है। शिकायत में बताया कि वह दोपहर को अपने घर के समीप बावड़ी से पानी लेने गई थी। तीन लड़कों ने दोपहिया वाहन पर उसका अपहरण कर लिया। उसे कोठीपुरा की तरफ ले गए। जब लड़की ने शोर मचाया तो आरोपी उसे उसके घर के समीप छोड़ गए। पुलिस ने एक आरोपी प्रवीण कुमार गांव दीपई डाकखाना कांगू तहसील सुंदरनगर जिला मंडी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दो आरोपी अभी फरार हैं।
विज्ञापन

डीएसपी घुमारवीं राजेंद्र जसवाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 363 ए 366 ए 506 ए34 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। उन्होंने कहा कि आरोपी जल्द ही पुलिस की पकड़ में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed