{"_id":"5a5e0f714f1c1b84268b4bc8","slug":"91516113777-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ 43 सेक्टर से भगौड़ा गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चंडीगढ़ 43 सेक्टर से भगौड़ा गिरफ्तार
Updated Tue, 16 Jan 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। सड़क हादसे में कोर्ट से फरार चल रहे एक भगौड़े को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर भगौड़े को चंडीगढ़ के 43 सेक्टर बस अड्डा से पकड़ा है। जिसे तलाई थाना के हवाले कर दिया गया है। भगौड़े को कोर्ट में पेश किया जाएगा। एसपी बिलासपुर अंजुम आरा ने मामले की पुष्टि की है।
जानकारी के अनुसार रविंद्र कुमार निवासी धनोह जिला बिलासपुर ने तलाई थाना में 9 मार्च 2012 को बयान दर्ज करवाया था कि वह सीमेंट के ट्रक को अनलोड कर वापस होशियारपुर से बिलासपुर की ओर आ रहा था। तलाई में सरयाली खड्ड के पास पहुंचा तो सामने से आ रही कार ने ट्रक को टक्कर मार दी। इससे कार में बैठी सवारियों को चोटें आईं। सवारियों को बड़सर अस्पताल ले जाया गया। कार चालक की पहचान गुरजीत सिंह पुत्र प्यारा सिंह निवासी गद्दीवाला जिला होशियारपुर पंजाब के रूप में हुई। पुलिस ने तलाई थाना में मामला दर्ज करते हुए चालान कोर्ट में पेश किया। कोर्ट से गुरजीत सिंह को समन जारी हुए। लेकिन वह पेशी में नहीं आ रहा था। इसके बाद कोर्ट ने उसे 3 दिसंबर 2016 को भगौड़ा करार दे दिया। पीओ सेल बिलासपुर की टीम को आरोपी को पकड़ने की जिम्मेवारी सौंपी गई। टीम ने कई बार उसके घर पर दबिश दी। लेकिन वह नहीं मिल रहा था। टीम को सूचना मिली कि गुरजीत सिंह के खिलाफ 43 सेक्टर कोर्ट में भी मामला चल रहा है। पुलिस 15 जनवरी को चंडीगढ़ पहुंची। टीम ने उसे 43 सेक्टर बस अड्डा से गिरफ्तार कर लिया। जिसे आगामी कार्रवाई के लिए तलाई थाना के हवाले कर दिया है। जल्द ही उसे कोर्ट मेें पेश किया जाएगा।
एसपी बिलासपुर अंजुम आरा ने बताया कि पीओ टीम ने भगौड़ेे को पकड़ा है। उसे तलाई थाना के हवाले कर दिया गया है। जल्द ही उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।