{"_id":"5a0845e74f1c1b59678bb29d","slug":"91510491623-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुखाला स्कूल के पास गाड़ी रोक कार चालक से छीने 30 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जुखाला स्कूल के पास गाड़ी रोक कार चालक से छीने 30 हजार
Updated Sun, 12 Nov 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
crime scene
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बरमाणा (बिलासपुर)।
बरमाणा थाना के तहत आने वाले जुखाला स्कूल के पास देर रात एक कार चालक के साथ मारपीट कर पैसे छिनने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने बरमाणा थाना में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने इस संबंध में शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जुखाला निवासी एक शख्स ने मामला दर्ज करवाया है कि जब वह रात को नौ बजे अपनी कार में सवार होकर घर की ओर जा रहा था। जैसे ही वह जुखाला राजकीय स्कूल के पास पहुंचा तो अचानक ही वहां पर एक शख्स ने उसका रास्ता रोक लिया। पीड़ित ने बताया कि जब उसने कार रोक कर उससे रास्ता रोकने का कारण पूछा तो वह उसके साथ गाली-गलौज करने लगा। पीड़ित ने बताया कि जब उसने रास्ता छोड़ने को कहा तो धक्का-मुक्की करने लगा और इसके बाद मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित ने पुलिस को दिए हुए बयान में कहा है कि उक्त आरोपी ने जाते समय उसकी कार के भीतर रखे 30 हजार रुपये की नकदी भी छिन ली है। इसके अलावा आरोपी उसकी गाड़ी में रखे जरूरी कागजात भी लेकर फरार हो गया है। साथ ही जाते-जाते वह उसे जान से मारने की धमकियां भी देकर गया है। इससे वह काफी डरा हुआ है। बरमाणा पुलिस ने पीड़ित के बयान पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। एसपी बिलासपुर अंजुम आरा ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित के बयान पर मामला दर्ज किया है। आरोपी शख्स की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ कर मामले की छानबीन की जाएगी।