फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   मां ने डांटा तो बेटी ने खाया जहर

मां ने डांटा तो बेटी ने खाया जहर

Sat, 13 Oct 2018 08:16 PM IST
Updated Sat, 13 Oct 2018 08:16 PM IST
विज्ञापन
मां ने डांटा तो बेटी ने खाया जहर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। पुलिस थाना सदर के तहत आने वाले एक गांव में 17 साल की नाबालिगा ने सल्फास की गोलियां खाकर खुदकुशी कर ली है। नाबालिगा को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया, लेकिन गंभीर हालत को देखते हुए उसे शिमला आईजीएमसी रेफर कर दिया गया। उसने नम्होल के पास रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इसके बाद नाबालिगा केे शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। नाबालिगा के शव का पोस्टमार्टम रविवार को होगा। परिजन अस्पताल में ही बैठे हुए हैं। जबकि मां को घर भेज दिया गया है। मृतका 12वीं कक्षा की छात्रा हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह बिलासपुर शहर के साथ लगते एक गांव की नाबालिगा ने घर में रखी हुई सल्फास की गोलियां खा लीं। जब उसकी तबीयत खराब होने लगी व उल्टियां आना शुरू र्हुईं तो उसने घरवालों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद परिजन उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल ले आए। यहां पर डॉक्टरों ने उसे जहर निवारक इंजेक्शन भी लगाए लेकिन नाबालिगा की हालत में सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन

इसके बाद डॉक्टरों ने उसे शिमला आईजीएमसी रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। वहीं घटना का पता चलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ कर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट....
मां के डांटने के बाद उठाया कदम
वहीं सूत्र बताते हैं कि नाबालिग ने यह कदम मां के डांटने के बाद उठाया है। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर मां ने नाबालिग को डांट दिया, जिसके बाद नाबालिग ने घर में रखी हुई सल्फास की गोलियां खा लीं। जब तबीयत ज्यादा खराब होना शुरू हो गई, तो परिजन उसे जिला अस्पताल ले आए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed