फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   पति पर पीटने का आरोप, मामला दर्ज

पति पर पीटने का आरोप, मामला दर्ज

Tue, 15 May 2018 10:59 PM IST
Updated Tue, 15 May 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
पति पर पीटने का आरोप, मामला दर्ज
crime shimla
शाहतलाई (बिलासपुर)। पुलिस थाना तलाई में एक महिला की शिकायत पर मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। उल्लेखनीय है ग्राम पंचायत बलोह की एक महिला ने अपने और अपने बेटे के साथ पति के खिलाफ मारपीट और धमकाने की शिकायत पुलिस थाना तलाई में दर्ज करवाई है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर महिला के पति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता 341, 504, 506, 34 धारा के अंतर्गत मारपीट और डराने-धमकाने का मामला दर्ज कर लिया है। महिला का आरोप है कि पति ने उसके साथ मारपीट की। जब बेटे ने बीच-बचाव करने का प्रयत्न किया तो उसके साथ भी मारपीट की है। मारपीट करने से महिला और उसके बेटे को चोट आई है, जिसका इलाज बिलासपुर अस्पताल में चल रहा है। उप अधीक्षक घुमारवीं राजेंद्र जसवाल ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि महिला की शिकायत पर एक व्यक्ति के खिलाफ मारपीट और धमकाने का मामला पुलिस में दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed