फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   दो वोल्वों बसों के बीच पिसा चालक, पीजीआई रेफर

दो वोल्वों बसों के बीच पिसा चालक, पीजीआई रेफर

Sat, 31 Mar 2018 11:13 PM IST
Updated Sat, 31 Mar 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
दो वोल्वों बसों के बीच पिसा चालक, पीजीआई रेफर
स्वारघाट (बिलासपुर)। स्वारघाट-नालागढ़ सड़क मार्ग पर मनाली से दिल्ली वापस लौट रही पर्यटकों की वाल्वो बसों के बीच पिसने से चालक घायल हो गया। उक्त सड़क दुर्घटना शुक्रवार देर रात हुई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार स्वारघाट बस अड्डे के समीप स्वारघाट-नालागढ़ नेशनल हाईवे पर उतराई पर दो वाल्वो बसों को आगे पीछे खड़ी कर चालक शौच के लिए उतरे थे। बताया जा रहा है कि चालक ने बस नंबर यूपी 37 टी-3605 को गियर के सहारे खड़ा किया था। खुद नीचे उतरकर शौच कर रहा था। दूसरी वाल्वो के चालक देवकीनंदन ने भी हैंड ब्रेक नहीं लगाई थी। अचानक पीछे खड़ी बस चल पड़ी। अगली बस के चालक ने तो भागकर अपनी जान बचा ली। लेकिन पीछे वाली बस का चालक देवकीनंदन बस को रोकने के प्रयास में बसों के बीच में फंस गया। अन्य चालकों और पर्यटकों ने दोनों बसों के बीच में फंसे चालक देवकीनंदन को जैसे-तैसे बाहर निकाला। दुर्घटना में बस चालक देवकीनंदन पुत्र देव इंद्र निवासी गांव व डाकघर मुडोल तहसील सारवर जिला कासगंज उत्तर प्रदेश घायल हो गया। घायल चालक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्वारघाट ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। चालक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। गनीमत यह रही कि आगे खड़ी बस से टकराने के बाद बस एकदम से रुक गई।
विज्ञापन

डीएसपी श्रीनयनादेवी अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि हादसे में चालक घायल हुआ है। अभी तक मामला दर्ज नहीं हुआ है। स्वारघाट थाना पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed