{"_id":"5ab3e9334f1c1be93f8b4638","slug":"81521740083-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेले में नशे की खेप के साथ दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मेले में नशे की खेप के साथ दो गिरफ्तार
Updated Thu, 22 Mar 2018 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहतलाई (बिलासपुर)। बाबा बालक नाथ की तपोस्थली शाहतलाई में चैत्र मेलों के दौरान पुलिस ने दो लोगों को नशे की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक आरोपी से 26 ग्राम गांजा,10 ग्राम अफीम और 4 ग्राम चरस बरामद की है। वहीं दूसरे आरोपी से 40 ग्राम चरस बरामद की है। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि नशे की खेप कहां से लेकर आए हैं।
मिली जानकारी अनुसार बुधवार रात थाना प्रभारी श्याम प्रसाद भारद्वाज अपनी टीम के साथ मेले की सुरक्षा का जायजा लेने निकले। तलाई बाजार में एक निजी धर्मशाला के समीप एक व्यक्ति पुलिस को देखकर छिपने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने उसे पकड़ने की कोशिश की तो वह भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने उसे पकड़कर जब तलाशी ली तो उसके पास से 26 ग्राम गांजा,10 ग्राम अफीम और 4 ग्राम चरस एक थैले में छिपाकर रखी हुई मिली। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। घुमारवी के डीएसपी राजेंद्र कुमार जंवाल ने बताया कि तलाई पुलिस ने एक व्यक्ति से नशीले पदार्थ बरामद किए हैं। आरोपी की पहचान दिलीप सिंह पुत्र रामनिवास निवासी भांगरवां विकासपुर-दो, जिला गाजियाबाद उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।
वहीं, तलाई पुलिस का एक दल एएसआई जगदीश राम की अगुवाई में मेले में गश्त पर था। बाजार में एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 40 ग्राम चरस बरामद हुई।
विज्ञापन
डीएसपी राजेंद्र कुमार जंवाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि नशीले पदार्थ रखने के एक अन्य मामले में तलाई पुलिस ने 40 ग्राम के चरस सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जगजीत सिंह पुत्र जसवंत सिंह निवासी देवीदास पुरा जिला अमृतसर के रूप में हुई है।