फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   डीआईजी फायर राजनाथ ने किया परियोजना का दौरा

डीआईजी फायर राजनाथ ने किया परियोजना का दौरा

Wed, 14 Mar 2018 10:55 PM IST
Updated Wed, 14 Mar 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
डीआईजी फायर राजनाथ ने किया परियोजना का दौरा
बरमाणा (बिलासपुर)। एनटीपीसी कोलबांध परियोजना में सीआईएसएफ फायर यूनिट कोल डैम का नॉर्थ जोन दिल्ली मुख्यालय से आए डीआईजी फायर राजनाथ सिंह ने परियोजना का दौरा किया। परियोजना निरीक्षण के पूर्व उन्हें सीआईएसएफ फायर यूनिट में कार्यरत बल के जवानों ने गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर उन्होंने सेड़पा स्थित फायर स्टेशन का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ सहायक कमांडेंट आरएस चंदेल भी साथ रहे। इस मौके पर वरिष्ठ इंस्पेक्टर हूपेंद्र कुमार ने डीआईजी फायर को अग्निशामक यंत्रों और केंद्र में उपलब्ध अग्निशमन वाहनों से अवगत करवाया। उन्होंने डीआईजी को अपनी रिपोर्ट देते हुए कहा कि समय-समय पर विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की ओर से विभिन्न प्रकार के शैक्षणिक संस्थानों, सार्वजनिक स्थलों और पंचायत स्तर पर भी अग्नि सुरक्षा के बारे में जानकारी भी प्रदान करवाई जा रही है।
विज्ञापन

इस दौरे के दौरान डीआईजी फायर राजनाथ सिंह ने कहा कि फायर एंड सेफ्टी एक दिन की गतिविधि नहीं, बल्कि हमारे दैनिक जीवन का हिस्सा होना चाहिए। उन्होंने उपस्थित जवानों को भीषण अग्नि आपदा से राष्ट्रीय संपत्ति, पर्यावरण, जीवन और संपति को बचाने व आपसी सही तालमेल बनाने के लिए भी टिप्स दिए। इस अवसर पर आरक्षित निरीक्षक सुभाष सेन, सब इंस्पक्टेर परशुराम राठौर, सब-इंस्पक्टेर अवदेश, एएसआई ओंकार सिंह, टिंकू आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed