फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   संदिग्ध परिस्थितियों में डियारा से महिला व बच्चे गायब

संदिग्ध परिस्थितियों में डियारा से महिला व बच्चे गायब

Sun, 29 Oct 2017 12:03 AM IST
Updated Sun, 29 Oct 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में डियारा से महिला व बच्चे गायब
बिलासपुर। शहर के डियारा सेक्टर में किराये के मकान में रहने वाली महिला शुक्रवार शाम से अपने दोनों बच्चों सहित संदिग्ध परिस्थितियों में लापता है। उसके पिता पेहड़वीं गांव निवासी ने शनिवार को एसपी बिलासपुर अंजुम आरा से मुलाकात कर बेटी को ढूंढने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


उसने आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले उनकी बेटी का पति एक अन्य लड़की के साथ भाग गया था। उक्त लड़की की मां ने भी अपनी बेटी के अपहरण की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज करवाई थी। इसके बाद दोनों को पुलिस 27 अक्तूबर को पकड़ कर लाई थी। जिन्हें अब छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि 25 सितंबर को महिला ने एसपी बिलासपुर से मुलाकात कर प्रार्थना पत्र सौंपा था, जिसमें महिला ने बताया था कि उसने 9 वर्ष पूर्व अर्की निवासी से शादी की थी। उसके 5 साल की एक बेटी व 4 साल का बेटा है। उसने बताया था कि उसके पति के एक लड़की से संबंध हैं। पति ने खर्चा देना भी बंद कर दिया है। पिछले एक वर्ष से उसके साथ मारपीट करता है और तलाक देने की धमकी देता है। इसके बाद सदर थाना पुलिस ने उसके पति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 498ए, 504, 506 व 323 के तहत शिकायत दर्ज कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी बिलासपुर अंजुम आरा का कहना है कि जिला के सभी थानों को अलर्ट कर दिया गया है। महिला व उसके दोनों बच्चों को ढूंढने में पुलिस जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed