फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   बड़ोआ गांव में लाखों के गहने-नकदी चोरी

बड़ोआ गांव में लाखों के गहने-नकदी चोरी

Sun, 12 Aug 2018 12:04 AM IST
Updated Sun, 12 Aug 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
बड़ोआ गांव में लाखों के गहने-नकदी चोरी
डेमो - फोटो : डेमो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

घुमारवीं (बिलासपुर)। पुलिस थाना झंडूता के तहत आने वाले गांव बड़ोआ में एक रात में चोरों ने पांच घरों के ताले तोड़े हैं। चोर पांच लाख के गहनों समेत हजारों की नकदी चुरा कर ले गए हैं। इस वारदात से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। परिवार वालों से पूछताछ की जा रही है, जबकि चोरों की तलाश की जा रही है।
जानकारी के अनुसार झंडूता के अंतर्गत गांव बड़ोआ डाकघर औहर तहसील घुमारवीं जिला बिलासपुर के अश्वनी कुमार पुत्र श्याम लाल ने झंडूता थाना में मामला दर्ज करवाया है कि इसके गांव के पुराने घर में जहां पर उसकी मां रहती है चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने कमरे के दरवाजे की कुंडी तोड़कर कमरे के अंदर संदूक और अलमारी में से सोने के गहने कान की बाली, गले की मटर माला, बेसर, चक, नथ, पांच जोड़ी कान के टॉप्स, तीन जोड़ी सोने की रिंग जिनका कुल वजन 150 ग्राम है चुरा लिए। इसके अलावा चांदी का छत्र, दो कलश चांदी तथा चांदी की पाइलें जिनका कुल वजन एक किलोग्राम है चोर चुरा कर ले गए हैं। चोरी हुए गहनों की कीमत पांच लाख बताई जा रही है। इसके अलावा चोर यहां से नकदी भी चुरा कर ले गए हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा चोरों ने गांव के ही अन्य चार घरों के ताले भी तोड़े हैं। यहां पर भी चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। बहरहाल पुलिस ने सभी पीड़ित परिवारों से पूछताछ कर मामला दर्ज कर लिया है। चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने बताया कि झंडूता के बड़ोआ गांव में चोरों ने पांच घरों के ताले तोड़े हैं। चोर एक घर से पांच लाख के गहने चुरा कर ले गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। चोरों की तलाश की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed