फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   गोशाला से बेसहारा पशुओं को गायब करने पर भड़के ग्रामीण

गोशाला से बेसहारा पशुओं को गायब करने पर भड़के ग्रामीण

Sun, 29 Jul 2018 08:56 PM IST
Updated Sun, 29 Jul 2018 08:56 PM IST
विज्ञापन
गोशाला से बेसहारा पशुओं को गायब करने पर भड़के ग्रामीण

विज्ञापन
गोशाला से बेसहारा पशुओं को गायब करने पर भड़के ग्रामीण
ग्रामीणों ने बरमाणा पंचायत प्रधान के खिलाफ थाने में सौंपा शिकायत पत्र
बोले, आधी रात को प्रधान ने करवाया गोशाला में बंधे पशुओं को गायब
अमर उजाला ब्यूरो
बरमाणा (बिलासपुर)। बरमाणा पंचायत प्रधान की ओर से आधी रात को गोशाला से बंधे बेसहारा पशुओं को गायब करने को लेकर ग्रामीण उग्र हो गए हैं। ग्रामीणों ने बरमाणा थाना में जाकर पंचायत प्रधान के खिलाफ पहले तो नारेबाजी की उसके बाद शिकायत पत्र सौंपा है जिसमें ग्रामीणों ने कड़े शब्दों में कहा है कि प्रधान के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम का मामला दर्ज किया जाए व गायब किए गए पशुओं को भी प्रधान से बरामद किया जाए।
गौरतलब है कि बरमाणा पंचायत के लघट में गोशाला का निर्माण किया गया है। यहां पर बेसहारा पशुओं को रखने के लिए शेड बनाया गया है लेकिन पंचायत प्रधान द्वारा यहां पर पशुओं को बांधने नहीं दिया जा रहा है। इसके बाद ग्रामीणों ने यहां पर आसपास घूम रहे 17 बेसहारा पशुओं को लाकर बांध दिया था, जिनका खर्चा भी वह स्वयं वहन कर रहे थे।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत प्रधान ने शनिवार आधी रात को गोशाला जाकर वहां पर बंधे पशुओं को गायब करवा दिया। इसके बाद उन पशुओं का कहीं भी कोई पता नहीं चल रहा है। रविवार को दर्जनों ग्रामीणों ने एकत्रित होकर महिला मंडल लघट की अगुवाई में बरमाणा थाना जाकर प्रधान के खिलाफ शिकायत पत्र सौंपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत में ग्रामीणों ने लिखा है कि गोशाला तीन साल पहले बन कर तैयार हो चुकी है, ऐसे में यहां पर पशुओं को रखा जा सकता है लेकिन प्रधान ऐसा नहीं होने दे रहे हैं। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि जो पशु उन्होंने यहां पर बांधे थे उन्हें भी प्रधान द्वारा गायब करवा दिया गया है। उन पशुओं को भी प्रधान के पास से छुड़वाया जाए व प्रधान के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम का मामला दर्ज किया जाए।
ग्रामीणों में बाबूराम, संध्या देवी, सतीश कुमार, संजीव कुमार, धर्मपाल, प्रेमलाल, पुरुषोत्तम, गीताराम, देवराज, पंकज कुमार, अनिल कुमार, प्रवीण कुमार, गोरख राम, रामदास, चेतराम, विरेंद्र कुमार, राजेंद्र कुमार, नंदलाल, बिमला देवी, निक्की देवी, जीतराम, प्रमिला, अंजू, कंचन, राम प्यारी, पिंक्की देवी, उर्मिला, किरण, कोमल, कौशल्या, अंजना, अरुण कुमार, अंजू देवी, सुनीता देवी, पानो देवी, कश्मीरी देवी, संपना देवी, जगदीश कुमार, तुलसीराम, भारती, श्यामलाल, रूपलाल, धर्मपाल, रीना देवी, रामानंद, अनूप शर्मा, सोनू, लता देवी, श्यामलाल, दौलत राम, सुरजीत, प्रदीप कुमार, संदीप कुमार, पंकज कुमार, डिंपू, श्यामलाल सहित मानव सेवा संस्था के अमरजीत व अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

इनसेट...
उधर जब ग्रामीण पंचायत प्रधान के खिलाफ रोष प्रदर्शन कर रहे थे तो पंचायत के वार्ड मेंबरों ने ग्रामीणों के साथ गाली-गलौच की जिसकी शिकायत भी ग्रामीणों ने बरमाणा थाना में की है। पिंकी देवी, अंजू देवी, टिकमा देवी, किरण, उर्मिला, कुसुमलता, राम प्यारी, बिमला देवी, भारती, प्रशोत्मा ने आरोप लगाया है कि जब वह प्रदर्शन कर रहे थे तो वार्ड सदस्यों ने उनके साथ गाली-गलौच की जिस पर उन्होंने कार्रवाई के लिए पुलिस को शिकायत पत्र सौंपा है।
-----
...खेमराज शर्मा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed