फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   टोल बैरियर पर कर्मियों की सुरक्षा के नहीं पुख्ता प्रबंध

टोल बैरियर पर कर्मियों की सुरक्षा के नहीं पुख्ता प्रबंध

Sun, 11 Mar 2018 10:36 PM IST
Updated Sun, 11 Mar 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
टोल बैरियर पर कर्मियों की सुरक्षा के नहीं पुख्ता प्रबंध
- फोटो : amarujala
स्वारघाट (बिलासपुर)। हिमाचल में टोल बैरियरों पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध नहीं है। इस कारण आए दिन टोल बैरियरों पर मारपीट और लड़ाई-झगड़े होने की घटनाओं में बढ़ोतरी हो रही है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि राष्ट्रीय उच्चमार्ग 205 चंडीगढ़-मनाली पर स्वारघाट से करीब 10 किलोमीटर दूर गरामोड़ा में टोल टैक्स बैरियर पर शनिवार रात करीब 12 बजे एक ट्राला चालक ने तैश में आकर टोल टैक्स की गुमटी उड़ा दी। इस हादसे में टोल पर्ची कटवाने आए एक ट्रक चालक की मौत हो गई। जबकि, टोल पर तैनात कर्मचारियों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन

गरामोड़ा टोल टैक्स बैरियर पर 2 जून, 2017 को 40 रुपये की टोल टैक्स पर्ची नहीं लेने के पीछे कहासुनी के बाद झगड़ा हुआ था। हरियाणा के गुरुग्राम क्राइम ब्रांच के पांच पुलिस कर्मियों ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से गरामोडा टोल बैरियर पर तैनात एक कर्मी को गोली मार दी थी। हालांकि उक्त कर्मी की पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार के बाद जान बच गई थी। गोलीकांड के बाद गुरुग्राम के सभी आरोपियों को पंजाब पुलिस व स्थानीय लोगों की सहायता से दबोच कर पुलिस के हवाले किया गया था। हालांकि गत साल हुई घटना के बाद तत्कालीन एसपी बिलासपुर राहुल नाथ के दिशा-निर्देश पर टोल बैरियर पर सुरक्षा के लिहाज से 24 घंटे के लिए हथियारबंद पुलिस के कर्मचारी भी तैनात किए गए थे। लेकिन, कुछ दिन बाद मामला ठंडा होने पर टोल बैरियर पर तैनात पुलिस सुरक्षा हटा दी गई थी। इसके बाद टोल बैरियर गरामोड़ा में आए दिन कहासुनी व झगड़े होना आम बात हो चुकी है। जिस कारण टोल बैरियर कर्मी भयभीत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार रात हुई ताजा घटना में अगर टोल कर्मी जान बचाकर नहीं भागते तो कई लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ सकता था। टोल पर सुरक्षा के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरे भी ट्राले की चपेट में आकर टूट गए हैं। जबकि एक ट्रक चालक को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है।

गरामोडा टोल बैरियर के प्रभारी प्रशांत चौहान ने बताया कि टोल बैरियर पर 24 घंटे सुरक्षा मुहैया करवाने के लिए कई बार प्रशासन से आग्रह किया है। टोल बैरियर पर डीएसपी श्रीनयनादेवी से सुरक्षा मुहैया करवाने के बारे में बात की गई थी। लेकिन प्रशासन की तरफ से फिलहाल कोई कार्रवाई अभी तक नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed