फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   थाने पहुंचकर युवती ने शिकायत को बताया झूठा

थाने पहुंचकर युवती ने शिकायत को बताया झूठा

Tue, 14 Nov 2017 11:12 PM IST
Updated Tue, 14 Nov 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
थाने पहुंचकर युवती ने शिकायत को बताया झूठा
बरमाणा (बिलासपुर)। बरमाणा थाना में 10 नवंबर को साईं खारसी के एक ग्रामीण ने जुखाला के एक युवक पर उसकी बेटी को जबरदस्ती भगा ले जाने का मामला दर्ज करवाया था। लेकिन, सोमवार को युवती खुद ही बरमाणा थाना पहुंच गई। युवती ने पुलिस को बताया कि वह अपनी मर्जी से गई थी और जो आरोप उसके परिजनों ने युवक पर लगाए हैं वे गलत हैं।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि साईं खारसी के एक व्यक्ति ने 10 नवंबर को बरमाणा थाना में मामला दर्ज करवाया था कि उसकी बेटी लापता है। उन्होंने लड़की को जबरदस्ती भगाकर ले जाने की भी बात कही थी। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया था। लेकिन जैसे ही मामला दर्ज होने की सूचना युवती को मिली तो वह सोमवार को पुलिस थाना बरमाणा में पहुंच गई।
विज्ञापन


युवती ने अपने बयान में पुलिस को बताया कि वह बालिग है। उसने कहा कि उसके पिता द्वारा युवक पर लगाए गए आरोप गलत हैं।
एसपी बिलासपुर अंजुम आरा ने बताया कि पुलिस ने युवती के बयान दर्ज कर लिए हैं। युवती ने बताया है कि उसने अपनी मर्जी से शादी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed