{"_id":"5c49ef1abdec22090f3fb276","slug":"61548349210-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखदाता पीर मंदिर दभेटा में चोरों ने दिया चोरी की वारदात को अंजाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लखदाता पीर मंदिर दभेटा में चोरों ने दिया चोरी की वारदात को अंजाम
विज्ञापन
लखदाता पीर मंदिर का गल्ला तोड़ हजारों की नकदी चोरी
मंदिर के अंदर रखे बड़े गल्ले को तोड़ कर दिया वारदात को अंजाम
मंदिर में लगे सीसीटीवी खराब होने से नहीं लगा चोरों का सुराग
अमर उजाला ब्यूरो
स्वारघाट (बिलासपुर)। स्वारघाट कस्बे के समीप लखदाता पीर मंदिर दभेटा में चोरी की वारदात का मामला सामने आया है। स्वारघाट कस्बे के साथ लगते दभेटा गांव में चोरी की घटना से ग्रामीणों में भय का माहौल है।
लखदाता पीर मंदिर दभेटा स्वारघाट बस अड्डे से मात्र 500 मीटर की दूरी पर है। स्वारघाट कस्बे के समीप और दभेटा गांव के बीचों-बीच लखदाता पीर मंदिर होने के बावजूद अज्ञात चोरों की ओर से की गई उक्त चोरी की वारदात से स्वारघाट कस्बे में हड़कंप मचा हुआ है। स्वारघाट के समीपवर्ती लखदाता पीर मंदिर कमेटी दभेटा के सदस्यों महेंद्र सिंह, राजपाल और आशाराम ने बताया कि सोमवार रात को जब भारी बरसात हो रही थी, तो अज्ञात चोरों ने लखदाता पीर मंदिर दभेटा में अंदर घुसकर लोहे के बड़े गल्ले को तोड़ दिया है। चोर गल्ले में पड़ी साल भर की चढ़ावे की धनराशि करीब 15 से 20 हजार की धनराशि को चोरी कर अज्ञात चोर फरार हो गए हैं। मंदिर दभेटा में कमेटी की ओर से लगाए गए सीसीटीवी कैमरे कई माह से खराब पड़े हुए हैं। घटना का पता बुधवार शाम को चला, जब ग्रामीण लखदाता मंदिर दभेटा में पूजा करने के लिए गए। राजपाल, आशाराम और महेंद्र सिंह ने बताया कि गल्ला टूटा हुआ देखकर दंग रह गए हैं। इन्होंने कहा कि मंदिर के दरवाजे में ताला नहीं लगाया जाता है। क्योंकि अक्सर स्थानीय लोग पूजा अर्चना करने मंदिर आते जाते रहते हैं। कमेटी सदस्यों ने बताया कि गत साल फरवरी में गल्ले से चढ़ावे की रकम निकाली गई थी। जिसे मंदिर की देखरेख और भंडारे पर खर्च किया गया था। घटना के बारे में लखदाता पीर मंदिर कमेटी के सदस्यों ने स्वारघाट थाना की पुलिस को भी मौखिक जानकारी दी है। जिस पर स्वारघाट पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर छानबीन शुरू कर दी है।
उपमंडल पुलिस अधिकारी श्री नयनादेवी जी संजय शर्मा ने बताया कि मामले की गहनता से छानबीन की जाएगी। उन्होंने कहा कि कमेटी की ओर से मंदिरों में सीसीटीवी को सही करवाना चाहिए ताकि ऐसी वारदातों पर शातिरों को पकड़ा जा सके।