फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   उषा की हत्या में पति समेत पांच के दहेज का मुकदमा

उषा की हत्या में पति समेत पांच के दहेज का मुकदमा

Tue, 13 Nov 2018 01:03 AM IST
Updated Tue, 13 Nov 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
उषा की हत्या में पति समेत पांच के दहेज का मुकदमा
बिलासपुर (रामपुर)। भैया दूज के दिन फांसी पर लटकी महिला उषा देवी की मौत के मामले में पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज की है। महिला की हत्या की वजह प्लाट न बेचने की वजह से की गई थी।
विज्ञापन

ज्ञात हो कि नौ नबंवर को कोतवाली के ग्राम पिपलिया गोपाल निवासी पातीराम की पत्नी उषा देवी की फांसी पर लटकने की बजह से मौत हो गई थी। ग्रामीणों ने बताया था कि उषा का अपने पति से मायके भैया दूज पर जाने को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के बाद मारपीट भी हुई थी। इसके बाद पातीराम घर से बाहर चला गया था। इस दौरान कमरे में बंद होकर उषा ने पंखे पर झूलकर आत्महत्या करने के उद्देश्य से फांसी लगा ली थी। महिला की मौत के बाद उसके दोनों पुत्रों आकाश व विकास ने लोगों की मदद से अपनी मां को पंखे से गंभीर हालत में उतारा था। इसके बाद वह नगर व रुद्रपुर के अस्पताल भी उपचार के लिए ले गए थे, जहां उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने शव पोसटमार्टम को भेज दिया था। चिकित्सकों के पैनल ने महिला के शव का पोस्टमार्टम किया था। पीएम रिपोर्ट में महिला की मौत लटकने की बजह से होना आया था।कोतवाली प्रभारी गौरव सिंह यादव ने बताया कि मृतका के भाई कमल कुमार पुत्र सोमपाल निवासी अजीतपुर खेड़ा ने रिपोर्ट लिखाई है कि उसकी बहन की शादी पहले मुरादाबाद के ग्राम देहरी निवासी हरचंद्र से हुई थी। हरचंद्र की मौत के बाद उषा की शादी पातीराम से कर दी गई थी। उषा के नाम पर मुरादाबाद में एक प्लाट था। आरोप है कि पातीराम, सोमपाल, सुरेंद्र, राजपाल, खिल्लो देवी उक्त प्लाट को बेचने का दबाव उषा पर बना रहे थे। प्लाट न बेेचने पर उसको फांसी पर लटकाकर मार डाला। पुलिस ने पांचों के खिलाफ आईपीसी की धारा 304 बी के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed