फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   खजुरिया में एक ही रात में दो घरो से सवा लाख की लूट

खजुरिया में एक ही रात में दो घरो से सवा लाख की लूट

Sat, 15 Sep 2018 12:40 AM IST
Updated Sat, 15 Sep 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खजुरिया में एक ही रात में दो घरो से सवा लाख की लूट
खजुरिया। दो नकाबपोश बदमाशों ने रसूलपुर गांव में तमंचे के बल पर दो घरों से सवा लाख का माल लूट लिया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद परिवार के लोगों के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। इस मामले मेें पुलिस को तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

खजुरिया थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर निवासी नूर हसन और शहीद अहमद पेशे से मजदूर हैं। दोनों परिवार के लोग रोजाना की तरह गुरुवार रात को घर मेें सो रहे थे। आधी रात के बाद दो नकाबपोश बदमाश टूटे हुए दरवाजे से घर के अंदर आ गए। उसके बाद तमंचे के बल पर परिवार के लोगों को जगा लिया। बाद में डरा धमकाकर एक घर से साठ हजार रुपये समेट कर ले गए। उसके बाद पड़ोस के ही घर से बदमाशों ने तमंचे के बल पर संदूक लेकर भाग गए। बदमाशों के जाने के बाद परिवार के लोगों के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। उसके बाद बदमाशों को तलाश किया। लेकिन पता नही चल सका। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी आ गई। जहां घटनास्थल का मौका मुआयना करने के वापस हो गई। इस मामले में तहरीर के आधार पर पुलिस ने जांच शुुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed