फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   एसपी ने नदी पर पहुंचकर की छात्र की मौत की जांच

एसपी ने नदी पर पहुंचकर की छात्र की मौत की जांच

Fri, 24 Aug 2018 12:25 AM IST
Updated Fri, 24 Aug 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
एसपी ने नदी पर पहुंचकर की छात्र की मौत की जांच
बिलासपुर। अपने दोस्तों के साथ साइकिल से घूमने के दौरान रहस्यमय ढंग से गायब हुए छात्र की 31 जुलाई को नदी में डूबने से मौत हो गई थी। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी। इस मामले में पुलिस अधीक्षक डा. विपिन ताडा ने बृहस्पतिवार को गांव व नदी पर पहुंचकर मामले की जांच की।
विज्ञापन

कोतवाली के ग्राम धावनी हसनपुर निवासी टेलर लईक अहमद ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका इकलौता पुत्र मोहम्मद शारिक (11) गांव के ही एक निजी विद्यालय में कक्षा चार में पढ़ता था। शारिक 31 जुलाई की शाम को साढे़ तीन बजे गांव निवासी गुलफाम व दानिश के साथ गांव की सैंजनी नदी की तरफ साइकिल चलाने गया था। शाम को गुलफाम और दानिश तो घर को लौट आए थे लेकिन उसका बेटा वापस नहीं आया था। टेलर ने अपहरण की आशंका भी जाहिर की थी। बाद में पुलिस ने चार अगस्त को केमरी थाना क्षेत्र के गांव कमुआनगला के पास सैंजनी नदी से पांच दिन बाद छात्र का शव बरामद किया था। मृतक का पिता एक सप्ताह पूर्व जिला मुख्यालय जाकर एसपी से मिला था। जहां उसने अपने पुत्र की हत्या का आरोप साथ गए किशोरों पर लगाया था। एसपी ने मामले की जांच एएसपी सुधा सिंह को सौंपते हुए जांच के निर्देश दिए थे। एसपी के आदेश पर एएसपी ने 17 अगस्त को गांव पहुंचकर तहकीकात की थी। इसके बाद एसपी खुद बृहस्पतिवार को गांव धावनी हसनपुर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित पक्ष से बातचीत करने के साथ ही छात्र के साथ गए दोनों किशोरों से भी बातचीत कर बयान लिए। इसके बाद उन्होंने घटनास्थल भी देखा। एसपी ने पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने का भरोसा दिया है। एसपी के साथ एसओजी टीम और कोतवाली प्रभारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed