{"_id":"5b7c289642c792465e1e8b04","slug":"61534863510-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों की शिकायतों पर दभट मजारी पटवारी बर्खास्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लोगों की शिकायतों पर दभट मजारी पटवारी बर्खास्त
Updated Wed, 22 Aug 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
स्वारघाट (बिलासपुर)। लोगों की शिकायतों व राजस्व कार्यों में लापरवाही बरतने के आरोप में दभट मजारी के पटवारी की सेवाएं तुरंत प्रभाव से समाप्त कर दी गई हैं। पटवार सर्कल दभट मजारी में पटवारी ओंकार चंद सेवानिवृत्त होने के बाद अनुबंध पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। जिलाधीश बिलासपुर कार्यालय ने इस संबंध में आदेश उपमंडल प्रशासन स्वारघाट को जारी कर दिए हैं।
उपमंडल स्वारघाट के अंतर्गत दभट मजारी में तैनात पटवारी ओंकार चंद की सेवानिवृत्ति के बाद अनुबंध पर सेवाएं ली जा रही थीं। बता दें कि स्थानीय लोगों ने कई बार उसकी शिकायतें प्रशासन से की थीं। इस कारण उक्त पटवारी की कार्यप्रणाली से स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही थी। जिलाधीश बिलासपुर विवेक भाटिया की ओर से तुरंत प्रभाव से कार्रवाई करते हुए लोगों की शिकायत व राजस्व कार्य के प्रति लापरवाही बरतने पर उक्त पटवारी ओंकार चंद की सेवाएं तुरंत प्रभाव से वापिस लेने के आदेश एसडीएम स्वारघाट को प्रेषित किए हैं। साथ ही तहसीलदार स्वारघाट को आदेश दिए हैं कि दभट मजारी पटवार सर्कल का कार्यभार साथ लगते अन्य पटवार सर्कल के पटवारी को सौंपा जाए।
एसडीएम स्वारघाट अनिल चौहान ने बताया कि उक्त पटवारी की अपने कार्य में लापरवाही बरतने की बहुत ज्यादा शिकायतें मिल रही थीं। इस पर प्रशासन ने तुरंत प्रभाव से करवाई करते हुए जनहित में पटवारी ओंकार चंद की सेवाएं तुरंत प्रभाव से समाप्त कर दी हैं। ये उन कर्मचारियों व अधिकारियों के लिए स्पष्ट संदेश है जो अपने कार्य के प्रति लापरवाही बरतते हैं।
विज्ञापन
वहीं तहसीलदार स्वारघाट दुर्गा दास यादव ने बताया कि दभट मजारी पटवार सर्कल के पटवारी की सेवाएं तुरंत प्रभाव से समाप्त कर दी गई हैं। जल्द ही किसी अन्य पटवार सर्कल के पटवारी को दभट मजारी पटवार सर्कल का कार्यभार सौंप दिया जाएगा ताकि लोगों को किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े।
---------------------