फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   गंभरपुल में चलती कार में लगी आग

गंभरपुल में चलती कार में लगी आग

Sat, 20 Oct 2018 08:20 PM IST
Updated Sat, 20 Oct 2018 08:20 PM IST
विज्ञापन
गंभरपुल में चलती कार में लगी आग

विज्ञापन
गंभरपुल में चलती कार में लगी आग
हादसे में बाल-बाल बचा कार चालक
अमर उजाला ब्यूरो
जामली(बिलासपुर)। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर गंभरपुर के पास एक कार में अचानक आग लग गई। इस हादसे में कार चालक बाल बाल बचा है। कार चालक ने किसी तरह कार से उतर का अपनी जान बचाई। वहीं कार में आग लगने से मौके पर अफरा तफरी मच गई। हादसे के बाद करीब एक घंटे तक एनएच जाम रहा। वहीं इस हादसे की पुलिस को भी सूचना नहीं दी गई।
मिली जानकारी के अनुसार कार मालिक मनोज कुमार निवासी मंडी ने कहा कि वह अपनी कार ग्रैंड आई 10 से चंडीगढ़ से मंडी आ रहे थे। इसी दौरान गंभरपुल के पास अचानक गाड़ी के इंजन से धुआं और आग की लपटें निकलना शुरू हो गई।
विज्ञापन

मनोज ने तुरंत गाड़ी से बाहर निकल कर आग बुझाने के लिए मौके पर मौजूद लोगों से मदद मांगी। थोड़ी ही देर में घटनास्थल पर जाम लग गया और लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने और मौके पर मौजूद लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन लोग कार को जलने से नहीं बचा सके। इस हादसे में कार का इंजन पूरी तरह से जल कर राख हो गया। जबकि कार की फ्रंट का हिस्सा जल गया है। उन्होंने कहा करीब एक वर्ष पहले ही इस कार को खरीदा था। इस तरह से चलती गाड़ी में आग लगने से कंपनी के उत्पाद पर सवालिया निशान है। उन्होंने निर्माता कंपनी के सुरक्षा मानकों पर सवाल उठाए हैं। थाना प्रभारी योगराज चंदेल ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में पुलिस के पास कोई मामला नहीं आया है।
---------
....जारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed