फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   खारसी के पेट्रोल पंप समेत दो दुकानदारों को ठोका जुर्माना

खारसी के पेट्रोल पंप समेत दो दुकानदारों को ठोका जुर्माना

Mon, 15 Oct 2018 08:36 PM IST
Updated Mon, 15 Oct 2018 08:36 PM IST
विज्ञापन
खारसी के पेट्रोल पंप समेत दो दुकानदारों को ठोका जुर्माना
पेट्रोल पंप मालिक समेत दो दुकानदारों को लगाया जुर्माना
विज्ञापन

माप-तोल विभाग के मापदंडों पर खरा न उतरने पर की कार्रवाई, नोटिस भी सौंपा

शुभम राही
बिलासपुर। माप-तोल विभाग बिलासपुर की ओर से जिलाभर के छापेमारी की गई है जिसमें विभाग ने दो दुकानदारों समेत एक पेट्रोल पंप मालिक को नोटिस जारी कर जुर्माना लगाया है। विभाग ने इन पर 9 हजार का जुर्माना ठोका है। अधिकारी बताते हैं कि विभाग के मानकों पर खरा न उतरने पर विभाग ने यह कार्रवाई अमल में लाई है। इस खबर की पुष्टि जिला माप-तोल निरीक्षक अधिकारी रमेश चंद ने की।
विभागीय अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार खारसी गांव में स्थित पेट्रोल पंप में दबिश दी गई। इस दौरान पेट्रोल में तेल मापने वाला पैमाना सही नहीं था और न ही इस पैमाने पर मोहर लगाई गई थी। इसके चलते विभाग ने मौके पर ही नोटिस जारी कर 2 हजार का जुर्माना किया।
विज्ञापन

वहीं, विभाग ने घुमारवीं और कोठीपुरा में भी दबिश दी। इसके चलते कोठीपुरा की एक हलवाई की दुकान में रखे कंडे़ पर विभाग की मोहर नहीं थी। विभाग ने इस दुकानदार को भी 2 हजार का जुर्माना लगाया है। अंतिम कार्रवाई में विभाग ने घुमारवीं में दबिश दी और वहां पर एक दुकानदार बिना एमआरपी के सामान बेच रहा था। विभाग ने इस दुकानदार को कड़े शब्दों में निर्देश देकर नोटिस जारी कर 5 हजार का जुर्माना लगाया है। विभागीय अधिकारी बताते हैं कि दुकानों में किसी भी तरह की लापरवाही बरती नहीं जाएगी। गौर हो कि जल्द ही दीवाली सीजन शुरू हो जाएगा जिसके चलते मिठाई की दुकानों की लोगों की संख्या ज्यादा बढ़ जाती है। विभाग का कहना है कि अगर कोई भी दुकानदार मिठाई के डब्बे के साथ बजन तोलता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट...
विभागीय नियमों की कर रहे थे उल्लंघना
विभाग ने खारसी के एक पेट्रोल पंप को 2 हजार, कोठीपुरा में एक दुकानदारों को भी 2 हजार और घुमारवीं के दुकानदार को 5 हजार का जुर्माना ठोका है। यह विभाग के नियमों की उल्लंघना कर रहे थे।
-रमेश चंद, माप-तोल निरीक्षक अधिकारी बिलासपुर
---------------
...सुभम
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed