{"_id":"5b9926cd867a557f2404835c","slug":"41536763597-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेतों में करंट से व्यक्ति की मौत, एक गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेतों में करंट से व्यक्ति की मौत, एक गंभीर
Updated Wed, 12 Sep 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर।
शहर के साथ लगते गांव रधुनाथपुरा में फसलों को जंगली जानवरों से बचाने लिए खेतों में लगाई गई अवैध रूप से बिजली की तारों की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि इस हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। हादसा उस वक्त हुआ जब उक्त लोग सुबह अपने खेतों पशुओ को भगाने गए थे। इसी दौरान उक्त लोग बिजली की तारों की चपेट में आ गए। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। वहीं पुलिस ने इस संबंध में गैर इरादतन हत्या का मामला किया दर्ज कर जमीन के मालिक और उसके बेटे को हिरासत में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार रोशन लाल ने अपनी फसल को बचाने के लिए अवैध रूप से बिजली के पोल से तार लगा रखी थी। इसी दौरान बुधवार सुबह विजय राम गांव विनायक घाट जो अपनी बहन के घर आया था अपने खेतों से आवारा पशुओं को भगाने जा रहा था। उसके साथ दो अन्य लोग भी थे। इसी दौरान उक्त लोग खेतों में लगी बिजली की तार के संपर्क आए। इस हादसे में विजय राम की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसके साथ आए नंद लाल गंभीर रूप से घायल हो गया है। सूचना मिलते ही पुलिस का दल भी मौके पर पहुंचा। पुलिस ने इस मामले में खेत के मालिक और उसके बेटे को हिरासत में ले लिया है। जबकि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है।
प्रारंभिक जांच में पाया गया है कि खेत के मालिक ने खेत के साथ लगते बिजली के पोल से सीधे तार जोड़ कर अपनी फसल को जंगली जानवारों से बचाने के लिए करंट खेत में छोड़ा था। वहीं इस मामले में सदर पुलिस ने भादंसं की धारा 343, 504 और 506 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जबकि जमीन के मालिक और उसके बेटे को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
एसपी अशोक कुमार ने बताया खेतों में अवैध रूप से लगाई गई बिजली की तारों से करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।