फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   स्वारघाट क्षेत्र में तीन दुकानों से नकदी और सामान चोरी

स्वारघाट क्षेत्र में तीन दुकानों से नकदी और सामान चोरी

Mon, 06 Aug 2018 11:21 PM IST
Updated Mon, 06 Aug 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
स्वारघाट क्षेत्र में तीन दुकानों से नकदी और सामान चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

स्वारघाट(बिलासपुर)। स्वारघाट में चोरों ने सिलसिले बार तीन दुकानों के ताले तोड़ कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर दुकानों से नकदी और सामान ले उड़े हैं। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। रविवार देर रात अज्ञात चोरों ने पहले स्वारघाट के लोअर बाजार में एक दुकान के ताले तोड़े। इसके बाद स्वारघाट से कुछ दूरी पर नालागढ़ थाना के तहत कुनप्लेट स्थान में सड़क किनारे एक बंदूक मरम्मत करने वाली दुकान से और गुज्जरहट्टी में एक दुकान के ताले तोड़ नकदी और सामान उड़ाकर चोर फरार हो गए।
चोरी की इस वारदात से स्वारघाट बाजार में दुकानदारों में भय का माहौल बना हुआ है। हालांकि स्वारघाट के लोअर बाजार में कुछ दुकानदारों ने अपने सहयोग से लगाए सीसीटीवी कैमरों में भी चोरी की घटना कैद हुई है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में देखा जा सकता है कि दो लोग स्कूटी पर सवार होकर आए। चोरों ने रात करीब 2 से 4 बजे स्वारघाट के लोअर बाजार स्थित रामपाल ठाकुर की मनियारी की एक दुकान के ताले तोड़े हैं लेकिन सीसीटीवी की फुटेज इतनी साफ नहीं है जिससे स्कूटी का नंबर पता लग सके और चोर पहचाने जा सके।
विज्ञापन

दुकान से 2500 रुपये के हार, गल्ले से करीब 300 की नकदी, एक रेन सूट, क्रीमें, सेंट आदि चोर ले गए हैं। जबकि बंदूक मरम्मत करने वाले की दुकान के मालिक ने घटना की शिकायत पुलिस थाना नालागढ़ में दर्ज कराई है। जबकि मनियारी मालिक रामपाल निवासी स्वारघाट ने घटना की सूचना पुलिस थाना स्वारघाट को दी जिसके बाद स्वारघाट पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी संजय कुमार ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
पिछले साल लोअर बाजार से मोबाइल हुए थे चोरी
उल्लेखनीय है कि गत वर्ष भी लोअर बाजार स्वारघाट से चोरों ने एक मोबाइल की दुकान से करीब 80 हजार के मोबाइल फोन उड़ा लिए थे। हालांकि बाद में पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया था।
---------------
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed