फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   दयोथ में सब्जी विक्रेता पर जानलेवा हमला

दयोथ में सब्जी विक्रेता पर जानलेवा हमला

Fri, 22 Mar 2019 10:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Mar 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
दयोथ में सब्जी विक्रेता पर जानलेवा हमला

विज्ञापन
दयोथ में सब्जी विक्रेता पर जानलेवा हमला
करीब आधा दर्जन युवकों ने डंडे और रॉड से व्यक्ति को किया लहूलुहान
हालत नाजुक होने के चलते व्यक्ति बिलासपुर अस्पताल में उपचाराधीन
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। सदर थाना के तहत आने वाले दयोथ गांव में एक सब्जी विक्रेता पर गुरुवार शाम के समय युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले में सब्जी विक्रेता पूरी तरह से लहूलुहान हो गया और उस व्यक्ति को बड़ी मशक्कत के बाद घुमारवीं अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने हालत नाजुक देखते हुए हमले में घायल हुए व्यक्ति को बिलासपुर अस्पताल रेफर कर दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार होली के दिन गुरुवार शाम 8 बजे के करीब दयोथ क्षेत्र के हमबार गांव में सब्जी विक्रेता लेखराम अपनी दुकान पर बैठा हुआ था। इस दौरान उसकी दुकान के बाहर दो गाड़ियां आई और गाड़ियों से निकलकर 6 से 8 युवकों ने दुकान में घुसकर लेखराम पर हमला कर दिया। युवक अपने साथ डंडे और रॉड लाए हुए थे।
विज्ञापन

इन हथियारों के साथ युवकों ने व्यक्ति की निर्मम पिटाई कर दी जिससे व्यक्ति अधिक लुहूलुहान हो गया। मारपीट के दौरान वहां पर स्थानीय लोग एकत्रित होने लगे, जिसे देखकर हमलावर वहां से भाग गए। शिकायतकर्ता के आधार पर पुलिस ने युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। घायल युवक ने पुलिस ब्यान में संजीव कुमार, जगतराम, रामचंद्र, रणजीत, सन्नी व अन्य युवकों का नाम शिकायत में दर्ज करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बिलासपुर एसपी अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस ने धारा 147, 148, 149 और 323 के तहत मामला दर्ज कर लिया है, छानबीन जारी है।
------------------
...शुभम राही।
---------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed