फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   मारपीट के बाद भैंसा चोरी कर ले गए आरोपी

मारपीट के बाद भैंसा चोरी कर ले गए आरोपी

Thu, 22 Nov 2018 10:03 PM IST
Updated Thu, 22 Nov 2018 10:03 PM IST
विज्ञापन
मारपीट के बाद भैंसा चोरी कर ले गए आरोपी
शाहतलाई (बिलासपुर)। पुलिस थाना तलाई में मारपीट, जान से मारने की धमकी और भैंसा चोरी होने पर एक व्यक्ति ने कोर्ट के माध्यम से मामला दर्ज करवाया। तलाई पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मोहम्मद हुरन (46) पुत्र समसुद्दीन गांव तुगड़ी झंडूता ने घुमारवीं न्यायालय में शिकायत दर्ज कर मारपीट और भैंसा चोरी होने के लिए न्याय की गुहार लगाई थी। कोर्ट ने अधिनियम 156 (3) के तहत पुलिस थाना तलाई को चोरी और मारपीट पर मामला दर्ज करने के लिए आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने उपरोक्त व्यक्ति की शिकायत दर्ज मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि जब वह 8 अक्तूबर 2018 को भैंसा खरीद कर सुन्हाणी खड्ड के पास पहुंचा तो कुछ व्यक्तियों ने उसे रोकना चाहा। जब उसने विरोध किया तो उन्होंने मारपीट और धमकाना शुरू कर दिया। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि उन्होंने पत्थरों से भी हमला किया जिससे बुरी तरह घायल होकर बेहोश हो गया था और उन्होंने जान से मारने का प्रयास किया था। आरोपी उसके भैंसे को भी चुरा ले गए थे। वह भैंस और बकरियां इत्यादि खरीदने और बेचने का कार्य करता है। उधर पुलिस उपाधीक्षक राजेंद्र जसवाल ने बताया कि पुलिस मामले को लेकर गहनता से छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed