फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   चोरी मामले में फरार चल रहा भगौड़ा पंजाब से गिरफ्तार

चोरी मामले में फरार चल रहा भगौड़ा पंजाब से गिरफ्तार

Tue, 24 Apr 2018 12:10 AM IST
Updated Tue, 24 Apr 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
चोरी मामले में फरार चल रहा भगौड़ा पंजाब से गिरफ्तार
बिलासपुर। दो मई 2008 को कोट थाना में दर्ज हुए चोरी मामले में कोर्ट से फरार चल रहे भगौड़े को पीओ सेल बिलासपुर की टीम ने पंजाब से गिरफ्तार किया है। उसे आगामी कार्रवाई के लिए कोट थाना के हवाले कर दिया गया है। पुलिस अब उसे न्यायालय में पेश करेगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दो मई 2008 को प्रहलाद चंद कटोच निवासी हाउसिंग कांप्लेक्स मनीमाजरा चंडीगढ़ ने कोर्ट थाना में मामला दर्ज करवाया था। वह 20 अप्रैल 2008 को अपनी पत्नी, बच्चों सहित श्रीनयनादेवी मंदिर में माथा टेकने आया था। उसने बताया था कि उसके पर्स में 12000 रुपये और क्रेडिट व डेबिट कार्ड सहित ड्राइविंग लाइसेंस था। जब वह माथा टेककर मंदिर परिसर में आया तो जेब से पर्स व मोबाइल गुम था। उन्होंने बताया कि जब संबंधित नेटवर्क कंपनी से संपर्क किया तो पाया कि उसके नंबर से कॉल की गई है। इसका मुकदमा पुलिस थाना कोट-कलहूर में दर्ज किया गया। पुलिस जांच में जसपाल कुुमार (32) पुत्र स्वर्गीय मदन गोपाल, गांव फतेह सिंह, जिला होशियारपुर, पंजाब को दोषी पाया। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान कोर्ट में पेश किया। कोर्ट से जसपाल को सुनवाई के लिए समन आने लगे। लेकिन वह पेशी में नहीं आ रहा था। आठ अगस्त 2017 को कोर्ट ने उसे उद्घोषित अपराधी करार दे दिया। उसकी तलाश में पीओ सेल बिलासपुर की टीम जगह-जगह दबिश दे रही थी। टीम नेे पंजाब के जालंधर, होशियारपुर, आनंदपुर साहिब सहित अन्य कई स्थानों पर दबिश दी। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस टीम को सूत्रों से पता चला कि वह अपने गांव में है। टीम के प्रभारी एचसी दौलत राम व रवि गौतम ने जसपाल उर्फ टीटू के घर में 23 अप्रैल की सुबह दबिश दी और उसे गिरफ्तार कर लिया। उसे आगामी कार्रवाई के लिए कोट थाना के हवाले कर दिया गया है। 24 अप्रैैल को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पीओ सेल की टीम ने कोर्ट से उद्घोषित चल रहे भगौड़े को गिरफ्तार किया है। उसे मंगलवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed