फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   वाहन की चपेट में आने से राहगीर की मौत

वाहन की चपेट में आने से राहगीर की मौत

Mon, 13 May 2019 10:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
वाहन की चपेट में आने से राहगीर की मौत

विज्ञापन

बरमाणा (बिलासपुर)। बरमाणा थाना के तहत आने वाले क्षेत्र में बैरी के पास स्थित पैट्रोल पंप के पास वाहन की चपेट में आने से राहगीर की मौत हो गई है। बरमाणा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जबकि वाहन को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार पुलिस के पास दी हुई शिकायत में अमित कुमार ने बताया कि वह अपने चाचा को छोड़ कर शाम वापस घर आ रहा था। उसके चाचा भी पैदल सड़क किनारे जा रहे थे, लेकिन जैसे ही वह कुछ दूरी पर पहुंचा तो उसने देखा की मंडी की तरफ जा रहे एक वाहन ने उसके चाचा को टक्कर मार दी। इससे उसके चाचा बुरी तरह सड़क पर जा गिरे।
विज्ञापन

हादसे का पता चलते ही वहां पर लोग भी एकत्रित हो गए। घायल अवस्था में उसके चाचा को जिला अस्पताल लाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद शिमला भेज दिया लेकिन यहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना का पता चलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी जिसके बाद अमित कुमार के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया। मृतक की पहचान रमेश चंद (62) गांव छड़ोल रजादियां के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना के दौरान टक्कर मारने वाले वाहन को कब्जे में ले लिया है, जबकि वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एसएसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed