फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   सड़क हादसे में फरार आरोपी को कोर्ट ने दिया तीन का रिमांड

सड़क हादसे में फरार आरोपी को कोर्ट ने दिया तीन का रिमांड

Wed, 05 Sep 2018 11:48 PM IST
Updated Wed, 05 Sep 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में फरार आरोपी को कोर्ट ने दिया तीन का रिमांड
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भराड़ी (बिलासपुर)। भराड़ी थाना के तहत शिमला-हमीरपुर नेशनल हाईवे 103 पर 17 जुलाई को हरितल्यांगर में कार की टक्कर से हुई महिला की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पुलिस ने रामपुर से गिरफ्तार किया है जिसे बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
हादसे के करीब 5 दिनों बाद ही पुलिस ने कांगड़ा जिले से उक्त कार को कब्जे में ले लिया था। जबकि कार चालक फरार चल रहा था। पुलिस कार चालक को लगातार खोज रही थी जिसे बीते कल हिरासत में ले लिया गया।
विज्ञापन

गौर हो कि शिमला-हमीरपुर नेशनल हाईवे पर 17 जुलाई को हरितल्यांगर के समीप कार ने राह चलती बुजुर्ग महिला को टक्कर मार दी थी जिससे वृद्ध महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी। आरोपी हादसे के बाद से कार सहित फरार हो गया था। स्थानीय लोगों ने गाड़ी का पीछा भी किया था लेकिन उस समय चालक कार सहित फरार हो गया था। स्थानीय लोगों ने कार का नंबर नोट कर लिया था। हादसे से करीब 5 दिनों बाद कार को कांगड़ा जिले से बरामद कर लिया गया था लेकिन चालक का कोई पता नहीं चल पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस लगातार आरोपी को ढूंढ रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को रामपुर से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की पहचान सुरजीत कुमार गांव नरेलू डाकघर बिहाड़ा तहसील पालमपुर जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।

थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि हादसे में संलिप्त कार को पहले ही बरामद कर लिया गया था। जबकि कार चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। कोर्ट से उसे तीन दिन का पुलिस रिमांड मिला है।
....
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed