फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   गोली लगने से घायल पूर्व सैनिक की पीजीआई में मौत

गोली लगने से घायल पूर्व सैनिक की पीजीआई में मौत

Fri, 03 Aug 2018 11:59 PM IST
Updated Fri, 03 Aug 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
गोली लगने से घायल पूर्व सैनिक की पीजीआई में मौत
गन शॉट
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

घुमारवीं(बिलासपुर)।
घुमारवीं पंचायत के मछवान गांव में गोली लगने से घायल हुए पूर्व सैनिक की पीजीआई चंडीगढ़ में मौत हो गई। बुधवार की शाम मछवान गांव में यह घटना हुई थी। प्रारंभिक सूचना में गोली लगने की घटना को परिवार में झगड़े से जोड़कर देखा जा रहा था। जिसमें गोलीकांड के बाद घर के एक अन्य सदस्यों ने जहर निगल लिया था। लेकिन पुलिस को दिए बयान में परिवार सदस्यों ने मामले को महज दुर्घटना बताया है। उधर, राजपाल के पिता का आईजीएमसी में इलाज चल रहा है। उन्होंने जहर निगल लिया था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

जानकारी के अनुसार गांव के रहने वाले राजपाल 52 पुत्र कर्मचंद के परिवार के लोगों के दिए बयान में कहा है कि राजपाल अपने घर में बंदूक साफ कर रहे थे। इसी दौरान अचानक बंदूक से गोली चल गई। जिसके बाद पिता ने भी हड़बड़ाहट के कारण गलती से दवाई की जहर का सेवन कर लिया था। पिता और पुत्र को घुमारवीं अस्पताल और फिर बिलासपुर अस्पताल रेफर किया गया था जहां से राजपाल की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। राजपाल के पिता का आईजीएमसी में इलाज चल रहा है। डीएसपी घुमारवीं राजेंद्र कुमार जसवाल का कहना है कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। परिवार के सदस्यों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि राजपाल का पीजीआई चंडीगढ़ में निधन हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed