फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   शराब की दुकान पर सेल्समैन से 35 हजार लूटे

शराब की दुकान पर सेल्समैन से 35 हजार लूटे

Thu, 19 Jul 2018 12:52 AM IST
Updated Thu, 19 Jul 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
शराब की दुकान पर सेल्समैन से  35 हजार लूटे
बिलासपुर। दो युवकों की किसी बात को लेकर शराब दुकान के सेल्समैन से विवाद हो गया। आरोप है कि युवकों ने दुकान के अंदर घुसकर सेल्समैन को मारपीटा तथा 35 हजार रुपये लूट लिए। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी भाग गए। पुलिस ने घटना महज मारपीट की बताते हुए लूट की बात से इंकार किया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नगरिया कलां की राधे निवास कालोनी निवासी विशाल गुप्ता गांव में ही आनंदनगर की एक शराब की दुकान पर सेल्समैन है। विशाल के मुताबिक, मंगलवार की रात करीब दस बजे वह दुकान पर एक अन्य युवक के साथ था। आरोप है कि मोहल्ला निवासी दो युवक उसकी दुकान पर आए। किसी बात को लेकर वह दोनों युवक उससे उलझने लगे। आरोप है कि बाद विवाद बढ़ने पर दोनों युवक लोहे की ग्रिल का गेट खोलकर दुकान में घुस गए और उसके साथ मारपीट कर कपड़े भी फाड़ दिए। आरोप है कि दोनों युवकों ने दुकान के अंदर शराब की बोतलों को भी तोड़ा तथा रिकार्ड फाड़कर गल्ले में रखे दुकानदारी के 35 हजार रुपये भी लूट लिए। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। युवकों के जाने के बाद मौके पर काफी लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर कोतवाली प्रभारी शैलेंद्र पाल सिंह व डायल 100 पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सेल्समैन और आसपास के दुकानदारों से बातचीत भी की। पुलिस ने आरोपियों को उनके घर व कालोनी में काफी खोजा, मगर वह नहीं मिल सके। इसके बाद सेल्समैन ने रात में ही कोतवाली पहुंचकर घटना की नामजद तहरीर दोनों युवकों के खिलाफ दी। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि घटना लूट की नहीं, बल्कि जांच के दौरान मारपीट की है। जांच के बाद ही रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed