फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   विदेश भेजने के नाम पर 4 लाख की ठगी

विदेश भेजने के नाम पर 4 लाख की ठगी

Sat, 30 Jun 2018 10:42 PM IST
Updated Sat, 30 Jun 2018 10:42 PM IST
विज्ञापन
विदेश भेजने के नाम पर 4 लाख की ठगी
शाहतलाई (बिलासपुर)। तलाई पुलिस थाना के अंतर्गत गांव झबोला के एक युवक को विदेश भेजने के नाम पर चार लाख की ठगी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कुनिहार के कुछ लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। इसकी पुष्टि एएसपी बीएम ठाकुर ने की है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार झबोला निवासी बलजीत सिंह पुत्र रमेश चंद ने तलाई पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। कुनिहार निवासी रोहित, सुभाष कुमार व उसके साथियों ने उसे बताया कि वह एक एजेंसी में कार्य करते हैं। एजेंसी विदेशों में रोजगार मुहैया करवाती है। वह उनके झांसे में आ गया और करीब चार लाख रुपये दे दिए। इसके बाद आरोपी टालमटोल करने लगे। पीड़ित ने इस संबंध में तलाई थाना में मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने पीड़ित बलजीत सिंह की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ भादंसं की धारा 419, 420, 120बी 34 व 156 के तहत मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। घुमारवीं के डीएसपी राजेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed