फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   दस साल से फरार चल रहा मारपीट का आरोपी पकड़ा

दस साल से फरार चल रहा मारपीट का आरोपी पकड़ा

Wed, 07 Mar 2018 09:59 PM IST
Updated Wed, 07 Mar 2018 09:59 PM IST
विज्ञापन
दस साल से फरार चल रहा मारपीट का आरोपी पकड़ा
पीओ सैल की टीम ने पकड़ा उदघोषित अपराधी। - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर।
पीओ सेल टीम ने एचआरटीसी चालक के साथ मारपीट के मामले में फरार चल रहे भगोड़े को पकड़ा है। टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर उसे जुखाला से पकड़ा है। इसेे आगामी कार्रवाई के लिए सदर थाना के हवाले कर दिया है। आरोप को वीरवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक दीनानाथ पुत्र सरजु राम गांव कोठीपुरा एचआरटीसी बस चलाता था। उसने दिसंबर 2008 में सदर थाना मेें मामला दर्ज करवाया था कि वह भावानगर से धर्मशाला के लिए जा रहा था। जब वह बस को लेकर ब्रह्मपुखर पहुंचा तो इसकी बस के आगे एक ट्रक चला हुआ था। चालक ने बताया कि वह ट्रक से पास लेने के लिए लगातार बस के डिपर मार रहा था, लेकिन ट्रक चालक बस को पास नहीं दे रहा था। कुछ आगे जाकर उसने ट्रक से किसी तरह पास ले लिया और बस को ट्रक के आगे साइड में खड़ा कर दिया। इसके बाद दोनों चालकों के बीच बहसबाजी हो गई। इसके बाद बस चालक ने ट्रक चालक को समझाया और वह बस में आकर बैठ गया लेकिन ट्रक चालक ने लोहे की रॉड के साथ बस चालक से मारपीट करना शुरू कर दी, जिससे बस चालक सीट से नीचे गिर गया। मारपीट में उसके सिर में चोटें आ गईं। मारपीट के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। इसके बाद सदर पुलिस ने बस चालक के बयान पर मारपीट का मामला दर्ज कर लिया। ट्रक चालक की पहचान रमेश कुमार पुत्र बृजलाल निवासी डोबा के रूप में हुई। आरोपी ट्रक चालक को न्यायालय में हाजिर होने के लिए समन आने लगे, लेकिन वह एक भी पेशी में अदालत नहीं पहुंचा। इसके बाद कोर्ट ने 15-7-2017 को उसे उद्घोषित अपराधी करार दे दिया। पीओ सेल की टीम भगोड़े की तलाश में जगह-जगह छापामारी कर रही थी। टीम ने बघेरी, बरमाणा, ब्रहमपुखर, दाड़लाघाट सहित अन्य इलाकों में अपने गुप्तचर लगा दिए थे। इसी बीच पीओ टीम को सूचना मिली कि भगोड़ा यहां पर है। इस पर टीम ने जुखाला में जबल पुल के पास से उसे पकड़ लिया। टीम में पीओ सेल के प्रभारी दौलत राम, महेंद्र कपिल और रवि गौतम शामिल थे। आगामी कार्रवाई के लिए उसे सदर थाना के हवाले कर दिया है। एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पीओ सेल की टीम ने भगोड़े को पकड़ा है। उसे सदर थाना के हवाले कर दिया है। वीरवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed