फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   कार-ट्रक की टक्कर से लगा दो घंटे लंबा जाम

कार-ट्रक की टक्कर से लगा दो घंटे लंबा जाम

Sat, 19 Jan 2019 10:54 PM IST
Devender Devender Kumar Kumar
Updated Sat, 19 Jan 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
कार-ट्रक की टक्कर से लगा दो घंटे लंबा जाम
jam shimla
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। बिलासपुर-ब्रह्मपुखर नेशनल हाईवे पर संगीरठी के पास कार और ट्रक की टक्कर के बाद पूरा हाईवे दो घंटे के लिए जाम हो गया। जाम लगने से नेशनल हाईवे पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गई। इस मार्ग में पांच किलोमीटर तक वाहनों का जाम लग गया। बाद में कड़ी मशक्कत के बाद जाम को खुलवाया गया। इसके बाद वाहनों की आवाजाही शुरू हुई।
हादसा ऐसी जगह पर हुआ जहां पर तंग मोड़ थे। जबकि जो ट्राले आज के समय में अंबुजा व अल्ट्राटेक कंपनी से माल लेकर आते हैं उनकी लंबाई ज्यादा होने के चलते वह मोड़ सही तरीके से नहीं काट पाते। इससे संगीरठी के पास भी यह हादसा हो गया। यहां पर भी ट्राले की लंबाई ज्यादा होने के कारण वह सामने से आ रही कार से टकरा गई। हालांकि हादसे में किसी को चोटें नहीं आई हैं। हादसे के बाद हाईवे पर देखते ही देखते वाहनों के पहिये थमना शुरू हो गए। वैसे ही इस मार्ग पर सीमेंट कारखानों से निकलने वाले ट्रकों के कारण ट्रैफिक ज्यादा रहता है।
विज्ञापन

तंग मोड़ के कारण यहां पर हादसों के होने का खतरा हर समय बना रहता है। ट्रालों की लंबाई ज्यादा होने से कभी भी कोई भी वाहन यहां पर हादसे का शिकार हो जाता है। शनिवार शाम को हुए हादसे में भी भारी संख्या में वाहन जाम में फंस गए जिसमें सरकारी बसों सहित कई सरकारी कर्मचारी भी थे। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुल पाया व वाहनों की आवाजाही शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जाम को खुलवा दिया था। मामले की जांच की जा रही है।
इनसेट...
लोग बोले, यहां पर लगता है अक्सर जाम
जाम में फंसे अधिवक्ता रजनीश शर्मा, अजय नड्डा, क्षितिज ठाकुर, गोपाल, होशियार सिंह, विक्रम सिंह, रोशनी देवी सहित जाम में फंसे लोगों का कहना है कि यहां पर अकसर ही जाम लग जाता हैै जिससे उन्हें परेशानी होती है। तंग मोड़ होने के चलते व ट्रालों की लंबाई ज्यादा होने से यहां पर कभी भी हादसों के होने का खतरा बना रहता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed