{"_id":"5bd8991cbdec22696469b6e1","slug":"201540921628-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डैहर में चिट्टे के साथ युवक पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डैहर में चिट्टे के साथ युवक पकड़ा
Updated Tue, 30 Oct 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बरमाणा (बिलासपुर)। बरमाणा थाना के तहत आने वाले डैहर के रामबाग के पास पुलिस ने चिट्टे के साथ एक 20 वर्षीय युवक को पकड़ा है। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार बरमाणा पुलिस और सुरक्षा शाखा ने संयुक्त रूप से डैहर के पास रामबाग पर नाका लगाया हुआ था। यहां पर पुलिस को एक युवा आते हुए दिखाई दिया। पुलिस ने युवक को जब जांच के लिए रोका तो वह घबरा गया। जब पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास चिट्टा मिला। जब उसका वजन किया गया तो चिट्टे का वजन 9.5 ग्राम निकला। पुलिस ने युवक को उसी समय गिरफ्तार कर लिया। युवक की पहचान अजय कुमार (20) पुत्र दलजीत सिंह गांव गुग्गा पटेर डाकघर बरमाणा तहसील व जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने चिट्टे के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।