{"_id":"5b0ae9684f1c1b8b6e8b4f1c","slug":"201527441768-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सायर बस्सी गांव में दोमंजिला मकान राख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सायर बस्सी गांव में दोमंजिला मकान राख
Updated Sun, 27 May 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। गांव सायर बस्सी में दोमंजिला मकान जलकर राख गया। आग लगने से करीब तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है। मकान की ऊपरी मंजिल पूरी तरह से जल गई है। घर में रखा सारा सामान भी जल गया है। ग्रामीणों और दमकल विभाग के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद भीषण आग पर काबू पाया। अन्यथा नुकसान ओर भी ज्यादा हो सकता था।
जानकारी के अनुसार सदर तहसील के तहत गांव सायर बस्सी में देवीराम पुत्र किरपा राम के मकान में रविवार सुबह 11 बजे आग की लपटें उठनी शुरू हो गईं। घर पर कोई नहीं था। घर के बाहर खेल रहे बच्चों ने जब मकान की ऊपर की मंजिल से आग की लपटें व धुआं उठता देखा तो उन्होंने खेतों में कार्य कर रहे अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी। आसपास के पड़ोसी भी वहां पर पहुंच गए। देवी राम के पड़ोसी अभिषेक चंदेल ने दमकल विभाग बिलासपुर को इसकी सूचना दी। करीब 12:30 बजे दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। लेकिन, तब तक दो कमरे जलकर राख हो चुके थे। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया व साथ लगते अन्य मकानों को बचाया। आग लगने से देवी राम के मकान की ऊपरी मंजिल के दो कमरे पूरी तरह से जल गए हैं। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हलका पटवारी ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया और रिपोर्ट बनाकर आला अधिकारियों को सौंप दी है। वहीं, खारसी चौकी में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
जिला अग्निशमन अधिकारी सुभाष चंद्र मिश्रा ने बताया कि आग लगने से करीब तीन लाख का नुकसान हुआ है। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।