फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   दादा के साथ जा रहे मासूमों को बल्कर ने रौंदा, एक की मौत

दादा के साथ जा रहे मासूमों को बल्कर ने रौंदा, एक की मौत

Thu, 31 Aug 2017 12:00 AM IST
Updated Thu, 31 Aug 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
दादा के साथ जा रहे मासूमों को बल्कर ने रौंदा, एक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर।
थाना सदर के तहत बिनौला के सुंगल में दादा के साथ जा रहे दो मासूमों को बल्कर ने रौंद डाला। इस दर्दनाक हादसे में एक मासूम की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि बुजुर्ग सहित एक अन्य मासूम गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर मौजूद लोगों का भी दिल दहल गया। हादसे के बाद मार्ग पर लंबा जाम लग गया। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। वहीं बच्चे के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने इस संबंध में बल्कर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार दोनों मासूम अपने दादा के साथ शाम के समय किसी काम को लेकर दुकान की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बल्कर ने तीनों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मासूम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि दूसरा बच्चा और दादा गंभीर रूप से घायल हो गए है। हादसे की सूचना मिलते ही सदर थाना से पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। वहीं स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के बाद सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जहां यातायात बहाल करवाया। मृतक मासूम की पहचान आठ वर्षीय विकास के रूप में हुई है। जबकि हादसे में 10 साल का विशाल और दादा रूपलाल गंभीर रूप से घायल हो गए है। हादसे के बाद मौके पर लोगों का दिल भी दहल गया। पुलिस ने बल्कर चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एसपी बिलासपुर अंजुम आरा ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे में एक मासूम की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि एक बच्चा और उसका दादा हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए है। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed