फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   सीमेंट से लदे ट्रक में अचानक लगी आग

सीमेंट से लदे ट्रक में अचानक लगी आग

Sun, 28 Apr 2019 12:13 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
सीमेंट से लदे ट्रक में अचानक लगी आग
इसी ट्रक पर हुई मौत - फोटो : amar ujala

विज्ञापन

घुमारवीं(बिलासपुर)। बरमाणा से सीमेंट लेकर ऊना की ओर जा रहे ट्रक में अचानक आग लग गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब ट्रक सीमेंट फैक्ट्री बरमाणा से निकल कर भगेड़ के पास पहुंचा था। इसी दौरान ट्रक में अचानक आग लग गई। वहीं ट्रक चालक ने मौके पर छलांग लगा कर अपनी जान बचा ली। वहीं इस संबंध में घुमारवीं पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। खबर की पुष्टि डीएसपी घुमारवीं राजेंद्र कुमार जसवाल ने की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना घुमारवीं के अंतर्गत एनएच 103 पर भगेड़ चौक में गत मध्य रात्रि करीब दो बजे अचानक ट्रक में आग लग गई। इस दौरान ट्रक बरमाणा से ऊना की की ओर जा रहा था। इसी दौरान अचानक चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। जैसे ही ट्रक चालक को इसका आभास हुआ उसने ट्रक से छलांग लगा कर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन

वहीं इस संबंध में फायर बिग्रेड को फोन किया गया। सूचना मिलते की घुमारवीं अग्निशमन केंद्र से आग पर काबू पाने के लिए गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। हालांकि जब तक अग्निशमन विभाग मौके पर पहुंचा तब तक ट्रक जल चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं सूचना मिलते ही पुलिस दल भी मौके पर पहुंचा। पुलिस ने पूरी घटना का जायजा लेकर मामला दर्ज कर दिया है। हालांकि अभी ट्रक में आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया। डीएसपी राजेंद्र कुमार जसवाल ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि हर पहलू को ध्यान में रखकर छानबीन की जा रही हैं। कहा कि अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं लगा पाया है।
....
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed