{"_id":"5c7419dfbdec222c5102919d","slug":"191551112671-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा के पर्यटकों ने एयर गन से किया हवाई फायर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हरियाणा के पर्यटकों ने एयर गन से किया हवाई फायर
विज्ञापन
स्वारघाट (बिलासपुर)। मनाली-चंडीगढ़ हाईवे पर हरियाणा के कुछ सैलानियों ने एयर गन से हवाई फायर कर दिए। सैलानी जामली से चंडीगढ़ की ओर फायर करते हुए जा रहे थे। इसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने स्वारघाट में नाका लगाका आरोपियों को स्वारघाट में पकड़ लिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों से पूछताछ की और बाद में जांच में पाया कि जिस बंदूक से फायर किया गया था वह एयर गन थी। पूछताछ कर युवकों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
जानकारी के अनुसार चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर जामली में कार एचआर 54सी 3122 में सवार युवकों ने एयर गन से हवा में फायर कर दिया। युवक बंदूक को हवा में लहरा रहा था। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस थाना स्वारघाट को दी।
थाना प्रभारी स्वारघाट बलबीर सिंह ने स्वारघाट चौक पर नाका लगाकर कार को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान हरियाणा नंबर की इस गाड़ी से एक छोटी एयर गन पुलिस को बरामद हुई।
विज्ञापन
पर्यटकों को पुलिस थाना लाया गया। तीनों युवकों की पहचान हरियाणा के करनाल निवासी के रूप में हुई है। पहचान के बाद कार सवार हरियाणा के पर्यटकों को पुलिस ने छोड़ दिया ।
थाना प्रभारी स्वारघाट बलबीर सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने नाका लगाकर गाड़ी को रोककर तीन युवकों को हिरासत में लिया था। कार से एयर गन बरामद हुई है। पहचान के बाद तीनों को छोड़ दिया गया है।