{"_id":"5c0957efbdec2241946b47a3","slug":"191544116207-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला-धर्मशाला हाईवे पर देलग के पास 100 मीटर दायरे से रेश बैरियर ले गए चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिमला-धर्मशाला हाईवे पर देलग के पास 100 मीटर दायरे से रेश बैरियर ले गए चोर
Updated Thu, 06 Dec 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला-धर्मशाला हाईवे पर देलग के पास क्रैश बैरियर ले गए चोर
देर रात बिलासपुर पुलिस ने जाल बिछाकर पकड़ा चोर, ऑटो जब्त, मिली तीन दिन की पुलिस रिमांड एनएचएआई को साढ़े छह लाख का नुकसान, दोबारा क्रैश बैरियर लगा पाना मुश्किल
अमर उजाला ब्यूरो
बरमाणा (बिलासपुर)। बरमाणा थाना के तहत देलग में बुधवार शाम झोपड़ बस्ती में रहने वालों ने हाईवे किनारे लगे क्रैश बैरियर ही चोरी कर लिए। हालांकि चोर रात को अंधेरे का फायदा उठाकर जंगलों की तरफ भाग गए थे। लेकिन पुलिस ने जाल बिछाते हुए रात को ही चोर को पकड़ लिया। जिसे वीरवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। एएसपी बिलासपुर भागमल ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।
जानकारी के अनुसार बुधवार देर शाम पुलिस को जानकारी मिली कि देलग में कोई चोर क्रैश बैरियर चुराने आते हैं। पुलिस मौके पर पहुंचती उससे पहले अंधेरा होते ही शाम 7 बजे चोर बैरियर चुराने ऑटो लेकर देलग पहुंच गया। लोगों ने जैसे ही इसे देखा तो शोर मचाया। जिसके कारण चोर ऑटो वहीं छोड़ जंगल की तरफ भाग गया। पुलिस ने ऑटो जब्त कर लिया है। थोड़ी देर में पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस चोर को पकड़ने के लिए वहीं आसपास छुप गई। जैसे ही देर रात चोर जंगल से निकला तो पुलिस ने उसे देर रात को ही पकड़ लिया। चोर की पहचान चरनजीत सिंह (35) उर्फ छोटू राम पुत्र रौणकी राम गांव संडोली डाकघर मारकंडे जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। वीरवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
एएसपी भागमल ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। चोर को पुलिस रिमांड मिला है। वहीं एनएचएआई के जेई तरुण ठाकुर का कहना है कि करीब 100 मीटर के दायरे से चोरों ने क्रैश बैरियर चुराया है। इस चोरी से एनएचएआई को करीब साढ़े छह लाख का नुकसान हुआ है। 100 मीटर के दायरे में चोरों ने 40 प्रतिशत क्रैश बैरियर उखाड़ दिए हैं जबकि एंगल भी चुरा कर ले गए हैं। वहीं अधिकारियों का कहना है कि अब दोबारा से क्रैश बैरियर लगा पाना मुश्किल है।