{"_id":"5c0414bfbdec22417b50cad0","slug":"191543771327-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से स्कूटर चालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार की टक्कर से स्कूटर चालक की मौत
Updated Sun, 02 Dec 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जुखाला (बिलासपुर)। शिमला-धर्मशाला नेशनल हाईवे जुखाला के पास रविवार को एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटर को टक्कर मार दी जिससे स्कूटर सवार युवक की मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार हुई की स्कूटर पूरी तरफ से चकनाचूर हो गया है। हादसे के तुरंत बाद लोगों ने घायल स्कूटर चालक को सीएचसी मार्कंडेय पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नम्होल चौकी पुलिस मामले की जांच कर रही है। नम्होल पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और बिलासपुर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस के अनुसार श्याम लाल पुत्र चंद्रकांत निवासी गांव घमराड़ा पंचायत सोलधा जुखाला से घाघस की ओर आ रहा था, इसी दौरान नलवाड़ गांव के पास उद्यान विभाग की नर्सरी के साथ सटे मोड़ पर पीछे से आ रही कार ने स्कूटर को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद मौके पर लोग एकत्र हो गए। लोगों ने घायल को सीएचसी मार्कंडेय में पहुंचाया और पुलिस को सूचित किया। यहां पर प्राथमिक उपचार के दौरान श्याम लाल ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंच कर वाहनों को सड़क से हटा कर कब्जे में लिया।
पुलिस आरोपी कार चालक अनिल सूद निवासी शिमला को कार समेत नम्होल चौकी ले गई। जहां पर स्थानीय लोगों के बयान भी कलमबद्ध किए गए। पुलिस के अनुसार हादसे का कारण कार का तेज रफ्तार बताया जा रहा है।
विज्ञापन
उधर, बिलासपुर एसपी अशोक कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, छानबीन जारी है।