{"_id":"59b1920d4f1c1bf37f8b4cfd","slug":"191504809485-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिजियोथैरेपिस्ट आत्महत्या मामले में पुलिस ने अस्पताल से जुटाए साक्ष्य","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फिजियोथैरेपिस्ट आत्महत्या मामले में पुलिस ने अस्पताल से जुटाए साक्ष्य
Updated Fri, 08 Sep 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर।
क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में बतौर फिजियोथैरेपिस्ट सेवाएं दे रही डॉ. ज्योति की आत्महत्या मामले में पुलिस ने वीरवार को जिला अस्पताल में उनके कार्यालय से सबूत जुटाए। पुलिस को कमरे में मिले तीन मोबाइल भी मामले में अहम सुराग बन सकते हैं। हालांकि प्रारंभिक दृष्टि पुलिस इसे आत्महत्या का मामला समझकर छानबीन कर रही है। मगर मौत की गुत्थी पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक रिपोर्ट और कॉल डिटेल आने के बाद ही खुल पाएगी। इसके अलावा बुधवार देर रात साढ़े आठ बजे ही शव का पोस्टमार्टम करवाया गा। हालांकि अभी इस मामले में पुलिस और डॉक्टर कुछ भी कहने से बच रहे हैं। पुलिस का कहना है कि वह ज्योति आत्महत्या मामले की जांच हर पहलु को देखकर कर रही है। घटना वाले दिन बुधवार देर शाम मंडी से आई फोरेंसिक टीम ने ज्योति के कमरे से तीन अलग-अलग मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन सभी फोनों में लॉक लगा होने से पुलिस यह जान नहीं पाई है कि इसमें क्या है? इसके लिए पुलिस ने तीनों मोबाइलों को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही पुलिस परिजनों से भी तीनों मोबाइल के बारे में जांच कर रही है। पुलिस ने वीरवार को जिला अस्पताल में डॉ. ज्योति के कमरे को भी खंगाला है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस को यहां से भी कुछ साक्ष्य मिले हैं। एसपी बिलासपुर अंजुम आरा का कहना है कि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। इसके अलावा बिलासपुर अस्पताल स्थित उनके केबिन में भी पुलिस ने तलाशी ली है।
ज्योति की आत्मा की शांति के लिए रखा दो मिनट का मौन
जिला अस्पताल में सुबह करीब साढ़े 11 बजे पूरे अस्पताल स्टाफ ने ज्योति की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। इसमें डॉक्टरों सहित सभी स्टाफ के सदस्य मौजूद रहे।